भीलवाड़ा

खेत पर जा रही महिला पर जानलेवा हमला, आभूषण लूट ले गए लुटेरे

बोराणा कस्बे में बुधवार दोपहर एक महिला पर लुटेरों ने जानलेवा हमला कर सोने चांदी के गहने लूट लिए
less than 1 minute read
Robbed woman in bhilwara
Robbed woman in bhilwara

रायपुर।
बोराणा कस्बे में बुधवार दोपहर एक महिला पर लुटेरों ने जानलेवा हमला कर सोने चांदी के गहने लूट लिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे भीलवाड़ा रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार बोराणा निवासी शांतिलाल माली बुधवार को अपने खेत पर गया था। दोपहर में 12:30 बजे शांतिलाल के लिए खाना लेकर उसकी पत्नी उगमी खेत के लिए रवाना हुई।

इस बीच महिला को अकेली देख बोराणा तालाब के पास लुटेरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं महिला के गले में पहने तीन मांदलिये, टॉप्स व कंदोरा लूट लिया। लूट की वारदात के बाद लुटेरे भाग छूटे। इस बीच नरेगा कार्य से घर लौट रहे श्रमिकों ने उगमी को बीच रास्ते तड़पते देख कर ग्रामीणों को सूचना दी ।

ग्रामीण व उगमी के परिजन मौके पर पहुंचे और उसको उपचार के लिए रायपुर अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसको भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया। उधर वारदात की सूचना पर थाना प्रभारी भी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर तलाश शुरू की।

Updated on:
24 Apr 2019 06:21 pm
Published on:
24 Apr 2019 06:03 pm