भीलवाड़ा

मालिक के बाहर होने का फायदा उठा नौकर ने साथियों के साथ मिलकर डाला डाका, कर्मचारियों को बंधक बना ले उड़े लाखों का माल

एक कपड़ा व्यापारी के मकान में बीती रात डकैती की दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को दिया अंंजाम
less than 1 minute read
Robbery in bhilwara
Robbery in bhilwara

भीलवाड़ा।
शहर के शास्त्रीनगर में एक कपड़ा व्यापारी के मकान में बीती रात डकैती की दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंंजाम दिया। एक कर्मचारी के चिल्लाने पर डकैतों द्वारा उससे मारपीट की गई। मालिक के बाहर होने का फायदा उठाकर इस घटना को नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डकैतों की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार व्यापारी के घर से करीब एक लाख रूपए व कर्मचारी का मोबाइल और तीन हजार डकैत ले गए हैं। जबकि डकैतों द्वारा दी गई घटना में कितना और क्या कुछ और गया, इसकी वास्तविकता मालिक के बीकानेर से लौटने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस उप अधीक्षक भंवर रणधीर सिंह ने बताया कि सेक्टर ई के शास्त्रीनगर निवासी लालानी शूटिंग के मालिक मोतीलाल लालानी के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम होने से परिवार सहित बीकानेर गए हुए है। इस दौरान घर की सुरक्षा का जिम्मा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को सौंप गए थे। घरेलू नौकर पवन बहादुर भी घर पर ही था जो रसोईघर में सोया था। रात को पांच डकैत लालानी के मकान में घुसे। जबकि इससे पहले नौकर पवन ने अंदर से मकान के दरवाजे खोल दिए। घर में प्रवेश करने के बाद पवन सहित सभी डकैतों ने दो कर्मचारियों को बांध दिया। मकान में सभी अलमारियों को तोड़कर डकैत लूटपाट कर फरार हो गए। सभी डकैत नेपाली भाषा में बात कर रहे थे उन्होंने सांवरमल के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने दो टीमें गठित कर पवन व उसकी साथियों की तलाश में भेज दी गई है।

Updated on:
18 Jan 2019 05:09 pm
Published on:
18 Jan 2019 05:09 pm