भीलवाड़ा

संपत को बनेड़ा सरपंच की कमान

Sampath to command of Banera Sarpanch शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के बनेड़ा सरपंच के उपचुनाव में संपत माली निर्वाचित हुए । उन्होंने 175 वोटों से निकटतम प्रतिदृंदी रतनसिंह को हराया।

less than 1 minute read
पंचायत चुनाव को लेकर जिले के कांग्रेस विधायक खुलकर आए आमने-सामने


भीलवाड़ा। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के बनेड़ा सरपंच के उपचुनाव में संपत माली निर्वाचित हुए । उन्होंने 175 वोटों से निकटतम प्रतिदृंदी रतनसिंह को हराया। Sampath to command of Banera Sarpanch

रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र गगड़ ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांति पूर्ण संपन्न हुई। मतदान के लिए क्षेत्र में 11 केंद्र बनाए गए थे। मतदान केंद्रों पर जगह-जगह लंबी कतारें देखी गई। दोपहर 2.30 बजे तक 50.70 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक कुल 68.68 प्रतिशत वोट गिरे। 8344 मतदाताओं में से 5731 ने मतदान किया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो गई। देर शाम को परिणाम घोषित किया गया।

संपत को 2202 मत
चुनाव नतीजों में संपत माली को 2202 मत मिले। जबकि रतन सिंह को 2027, शीला देवी को 1382 तथा हरिसिंह पवार को 72 मत प्राप्त हुए। नोटा पर 48 मतपत्र गिरे। संपत माली को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया।

सबसे युवा सरपंच

सबसे युवा सरपंच होने का रिकॉर्ड भी संपत माली के नाम हुआ है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माली मोहल्ला केंद्र पर लकवा पीडि़त मतदाता शांति देवी ने भी अपने मत का प्रयोग किया। प्याराजी भैरू माली ने घायल होने के बावजूद मताधिकार किया।

Published on:
30 Sept 2021 09:54 am
Also Read
View All