7 जनों की मौत, 353 डिस्चार्ज
भीलवाड़ा।
कोरोना के कहर के बीच 1 दिन संक्रमितों में कमी और डिस्चार्ज बढऩे का आंकड़ा के दूसरे ही दिन बुधवार को 245 संक्रमित सामने आए। जबकि 353 डिस्चार्ज हुए। सोमवार को 1388 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को मिली, लेकिन चिकित्सा विभाग ने इसकी घोषणा बुधवार को की। इसके आधार पर संक्रमित की दर १८ प्रतिशत है। हालांकि चिंता अब भी कायम है, क्योंकि 7 मौतें भी हुई हैं। अब तक २७ हजार ५३१ डिस्चार्ज हुए है। एक्टिव केस ३१६२ है। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या ३० हजार ८२१ हो गई है।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ घनश्याम चावला ने बताया कि जिले में बुधवार को आसीन्द में २६, बनेड़ा ३, बापूनगर १७, चपरासी कॉलोनी ९, चन्द्रशेखर आजाद नगर १९, गुलाबपुरा ११, जहाजपुर ६, काशीपुरी १६, कोटड़ी ५, मांडल १४, मांडलगढ़ १२, पुर २, रायपुर ५, सांगानेरी गेट १५, सहाड़ा१३, सांगानेर ७, शाहपुरा ९, शास्त्रीनगर २५, सुभाषनगर २८ तथा सुवाणा में ३ संक्रमित मिले।
सात की मौत
उत्तरप्रदेश निवासी व हाल भीलवाड़ा का 35 साल का युवक, न्यू हाऊसिंग बोर्ड की 78 साल की महिला, कांचीपुरम के 51 साल के व्यक्ति, न्यू हाऊसिंग बोर्ड की 60 साल की महिला, शास्त्रीनगर के 92 के बुजुर्ग, बनेड़ा की 35 साल की गभर्वती महिला, संजय कॉलोनी के 57 साल के व्यक्ति की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो गई।