भीलवाड़ा

चलते ट्रक में आग से सनसनी, दोनों तरफ लगा जाम

कस्बे में बामणिया चौराहे पर शनिवार को चलते ट्रक में अचानक आग लग गई
less than 1 minute read
sensation of fire truck in bhilwara
sensation of fire truck in bhilwara

बनेड़ा।
कस्बे में बामणिया चौराहे पर शनिवार को चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर सनसनी पफैल गई। ट्रक खांखले से भरा हुआ था। सूचना पर भीलवाड़ा व शाहपुरा से दमकल व बनेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाई। आग से सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया।


जानकारी के अनुसार बनेड़ा कस्बे के पास बामणिया चौराहे पर खांखले से भरा ट्रक में अचानक आग लग गई। बनेड़ा पुलिस के अनुसार केकड़ी की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तभी टायरों में आग लग गई । चालक सहित आसपास मौजूद लोगों ने टायरों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग ट्रक के अंदर खांखले तक पहुंच गई। इससे ट्रक ने आग पकड़ ली। सूचना पर बनेड़ा थाना पुलिस और शाहपुरा व भीलवाड़ा से दमकल मौके पर पहुंची तथा आग बुझाई। आग से ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल गया।

Published on:
29 Dec 2018 04:24 pm