भीलवाड़ा

दो दिन में सात मामले दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार, एक जेसीबी व दस ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कोटड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई भीलवाड़ा जिले में चलाए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन के भीतर सघन अभियान चलाया। पुलिस थाना कोटड़ी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन, दस ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक डंपर व तीन ऑपरेटर मशीनों को […]

less than 1 minute read
Feb 02, 2026
Seven cases registered in two days, two accused arrested, one JCB and ten tractor-trolleys seized

कोटड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई

भीलवाड़ा जिले में चलाए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन के भीतर सघन अभियान चलाया। पुलिस थाना कोटड़ी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन, दस ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक डंपर व तीन ऑपरेटर मशीनों को जब्त किया गया। साथ ही बीएनएस व एमएमडीआर एक्ट के तहत कुल सात प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना अधिकारी महावीर मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर शाहपुरा राजेश आर्य के सुपरविजन में प्रोबेशनर वृत्ताधिकारी सदर माधव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने थाना अधिकारी कोटड़ी के नेतृत्व में अवैध खनन स्थलों पर दबिश दी।पुलिस टीम ने थाना कोटड़ी सर्कल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन को रोका। मौके से भारी मात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Published on:
02 Feb 2026 08:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर