भीलवाड़ा

शाहपुरा कलक्टर बोहरा बोले, पहले चुनाव-फिर विकास

Shahpura Collector Tikam chand bohara राजस्थान में शाहपुरा जिला कलक्टर टीकम चंद बोहरा ने कहाकि शाहपुरा जिले में विधानसभा चुनाव टीम वर्क एवं जनता के सहयोग से शांति पूर्ण तरीके से संपन्न होंगे।

2 min read
शाहपुरा कलक्टर बोहरा बोले, पहले चुनाव-फिर विकास

भीलवाड़ा जिले का अहम हिस्सा रहा शाहपुरा नव सृजित जिले के रूप में आकार ले चुका है। जिले का पहला चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी भी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन क्षेत्र से पुराना जुड़ाव एवं नई जिम्मेदारी से यह तय है कि शाहपुरा जिले में विधानसभा चुनाव टीम वर्क एवं जनता के सहयोग से शांति पूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। जिला कलक्टर टीकम चंद बोहरा ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में यह बात कही। उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश पढि़ए। Shahpura Collector Bohra said, first elections and then development

पत्रिका: नव सृजित शाहपुरा जिले में जन सुविधाओं को कार्ययोजना ?
कलक्टर: शाहपुरा जिला हाल ही नवसृजित हुआ है। विधानसभा चुनाव कराने की अभी बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस व प्रशासन का पूरा फोकस अभी जिले में होने वाले चुनाव पर है।

पत्रिका: शाहपुरा के विकास कार्ययोजना बनी थी ?
कलक्टर: नया कलक्ट्रेट भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन समेत जिलास्तरीय विभागों के नए कार्यालय खुलने का निर्णय हुआ तो यह मानिए शाहपुरा को विकास के पर लग जाएंगे। चारों दिशा से लोग विकास के पथ पर बढ़ेगे। शाहपुरा बाइपास निर्माण का शिलान्यास पूर्व में हो चुका है।
पत्रिका: चुनाव में जिला प्रशासन की क्या भूमिका रहेगी ?

कलक्टर: शाहपुरा जिले में चुनाव पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत भीलवाड़ा जिला निर्वाचन अ धिकारी के देखरेख में होंगे। शाहपुरा जिले में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनि श्चित करवाना हमारा दायित्व है, उसे पूरी मुस्तैदी से पुलिस प्रशासन के साथ निभाएंगे।

पत्रिका :नए सरकारी भवनों की फिलहाल क्या व्यवस्था है ?
कलक्टर: जिले के गठन के बाद चुनाव की घोषणा होने से समूचे जिले को मिलने वाला आकार तत्काल कद नहीं ले पाया। मिनी सचिवालय, जिला स्तरीय विभाग के सृजन, अ धिकारियों व कर्मचारियों की स्वतंत्र नियु क्ति, नए भवन की कमी आगामी दिनों में दूरी होगी। इसके बाद प्रभावी व्यवस्था अंजाम तक पहुंचेगी। फिलहाल नगर परिषद समेत कई सरकारी कार्यालयों को वैक ल्पिक भवन की सुविधा दी है।

पत्रिका: कितने मतदान केन्द्र पर गिरेंगे वोट ?
कलक्टर: जिले में छह सौ एक बूथ है, इनमें संवेदन एवं अतिसंवेदनशील चिंहित कर लिए, यहां पैरामिलेट्री फोर्स व पुलिस टीम की तैनाती रहेगी। संबंधित थाना प्रभारी व एसडीएम क्षेत्र में सतर्क है। अधिकांश लाइसेंसशुदा हथियार संबंधित पुलिस थानों में जमा हो चुके है।

Published on:
26 Oct 2023 11:48 am
Also Read
View All