भीलवाड़ा

शाहपुरा के लाल का कोटा दशहरे मेेेेले में बजा डंका, अपनी मूंछों से कइयों को किया कायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Shahpura Ishaq Khan mustache contest second
Shahpura Ishaq Khan mustache contest second

शाहपुरा।
कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में शाहपुरा के पार्षद मोहम्मद इशाक खान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर भीलवाड़ा जिले का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में देश के कई हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने भाग दिया।

खान इससे पहले भी शाहपुरा के फूलडोल मेले, भीलवाड़ा महोत्सव में तथा अपना मेला भीलवाड़ा में अपनी रौबदार मूंछों की बदौलत प्रथम स्थान अर्जित कर चुके हैं। मूछों के कारण खान को फिल्म हंटर में भी रोल मिला। खान अगले माह पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय मेले में हिस्सा लेंगे।

गरबा में बिखरेंगे कई रंग

भीलवाड़ा माहेश्वरी युवा संगठन बापूनगर की ओर से माहेश्वरी समाज की गरबा रास प्रतियोगिता पटेलनगर के बापूनगर माहश्वेरी भवन मानसरोवर झील किनारे होगा।
बुधवार शाम 6 बसे धनक रिटन्र्स नामक कार्यक्रम में जिले की 15 टीमेंं हिस्सा लेंगी।

गंगापुर ओकारेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। मंदिर मण्डल के अध्यक्ष दीनदयाल पाठक ने बताया कि ििशव प्रतिमा की महाआरती कर खीर के प्रसाद के साथ ही सांस के रोगियों को नि:शुल्क दवा दी गई। इससे पूर्व महिला मण्डल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Updated on:
24 Oct 2018 02:42 am
Published on:
24 Oct 2018 02:40 am