Rajasthan Eelction 2023 भीलवाड़ा से टूट कर शाहपुरा नया जिला बना है। जनता नए जिले के सर्वांगीण विकास की कई उम्मीदें बांधे है। एससी वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा सीट शाहपुरा पर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी भी जनता से कई तरह के वादे कर रहे हैं।
shapura election 2023 भीलवाड़ा से टूट कर शाहपुरा नया जिला बना है। जनता नए जिले के सर्वांगीण विकास की कई उम्मीदें बांधे है। एससी वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा सीट शाहपुरा पर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी भी जनता से कई तरह के वादे कर रहे हैं। शाहपुरा से चुनाव लड़ रहे प्रमुख प्रत्याशियों से कुछ अहम सवालों पर जवाब मांगे।
1. जनता आपको ही क्यों चुने, सेवा का मौका मिला तो क्या प्राथमिकता रहेगी?
भाजपा- लालाराम बैरवा : समाज व राष्ट्र की सेवा करनी है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास एवं भाजपा की रीति नीति के अनुसार सेवा करूंगा।
कांग्रेस- नरेन्द्र रेगर: जनता मुझे इसलिए चुनेगी, क्योंकि मैं स्थानीय हूं। इस कारण मुझे स्थानीय निवासियों की छोटी-बड़ी समस्याओं का अच्छे से भान है। समस्या समाधान का भी पता है।
निर्दलीय- कैलाश मेघवाल: लोगों को विकास पर ध्यान देना चाहिए। मेरा मकसद शाहपुरा को श्रेष्ठ जिला बनाकर उभरने का है। यहां उद्योग व रोजगार के नए आयाम स्थापित करेंगे।
2. चुनाव में आप जनता के समक्ष किस मुद्दों को लेकर जा रहे?
बैरवा: भय मुक्त, गहलोत सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और अच्छा जिला शाहपुरा विकसित करना ।
रेगर: शाहपुरा अस्पताल में आईसीयू व हद्य रोग विभाग शुरू करना, कोठिया, फूलिया, बनेड़ा व रायला में चिकित्सा सेवा को और व्यवस्थित करना।
मेघवाल: विकास ही मेरा मुद्दा रहेगा। पार्टी में मैं हूं नहीं, मेरी पार्टी शाहपुरा का विकास है, उसके लिए प्रतिबद्ध हूं।
3. शाहपुरा नया जिला बना, किस तरह विजन के साथ विकास का काम करेंगे?
बैरवा: जनता ने मौका दिया तो एक वर्ष में समस्त जिला स्तरीय कार्यालय सृजन का कार्य पूरा करवा कर शाहपुरा को विकसित जिला बनाऊंगा ।
रेगर: जिले का मूलभूत ढांचा सुधारना ताकि समस्त गांवों व कस्बों को सड़क से जोड़ सके। चिकित्सा व अन्य सुविधाओं के लिए लोग परेशान न हों।मेघवाल: शाहपुरा नया जिला है। आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। कृषि की अपार संभावनाओं में सुधार करना। रोजगार के अवसर ज्यादा सृजित करना।
4. रेल सेवा विस्तार की प्राथमिकता के लिए क्या काम करेंगे?
बैरवा: रेलवे सेवा की जो भी अधिकतम कार्य हो सकेगा, उसे पूरा करके क्षेत्र में रेलवे लाइन लाने का प्रयास करूंगा ।
रेगर: रेलवे, केंद्र सरकार के अधीन है, लेकिन स्थानीय सांसद के साथ मिलकर जिले में रेलवे के विकास का प्रयास करेंगे।मेघवाल: शाहपुरा में रीको को विकसित करते हुए रेलवे सर्वे का प्रयास करेंगे ताकि भविष्य में शाहपुरा भी रेल लाइन से जुड़ सके।