राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर में हुए। प्रदेश सह- संगठन महामंत्री एवं जिला चुनाव अधिकारी प्रेमशंकर जोशी ने बताया कि संगठन की जिला कार्यकारिणी के सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री महेश मंडोवरा चुने गए। सहायक चुनाव अधिकारी भारती झा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में हुए चुनाव में सभाध्यक्ष लीलाधर तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष राजीव पिल्लई, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, महिला मंत्री नीलम सिन्हा, उप सभाध्यक्ष अनिल कुमार आसोपा, महिला उप सभाध्यक्ष सुमनलता उपाध्याय, उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा सुमित मुरारी, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा अजय कुमार जैन, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा विनोद कुमार शर्मा, महिला उपाध्यक्ष परिधि सैनी, महिला संगठन मंत्री वीणा शर्मा, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र चतुर्वेदी, संगठन मंत्री ओम प्रकाश भांभी, ऑडिटर योगेंद्र जैन, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, महिला संयुक्त मंत्री सारिका चतुर्वेदी, प्रवक्ता राजेश कुमार शर्मा, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत चुने गए। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा तथा चुनाव अधिकारी प्रेम शंकर जोशी ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए शिक्षकों के हित में कार्य करने के लिए संकल्पित किया।