भीलवाड़ा

खरीदारी के लिए धनतेरस तक अबूझ मुहूर्त

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 02, 2018
Shopping for Dhanteras in bhilwara
Shopping for Dhanteras in bhilwara

भीलवाड़ा।


दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। घरों में भी रंग रोगन व रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा हो गया है। महिलाएं अब घर से बाहर निकलने लगी है। त्योहारी सीजन देखते हुए व्यापारियों ने भी तैयारियां कर ली हैं।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में वाहन बुकिंग शुरू हो चुकी है। मुख्य बाजार सजने लगे हंै। कारीगर मिट्टी के दीपक तैयार कर रहे हैं। दुकानों पर सजावट के लिए ग्लास कैंडल, लालटेन, मिट्टी से बने डिजाइनर दीएं उपलब्ध हैं। दीपावली से पहले खरीदारी के कई बड़े मुहूर्त भी है।

पण्डित अशोक व्यास ने बताया कि दीपावली के दिन सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। चूंकि तुला राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र ऐश्वर्य कारक है, साथ ही दीपावली का संबंध धन और ऐश्वर्य से होता है। दीपावली बुधवार को है। सूर्य व चंद्र के साथ ही शुक्र का भी इस दिन उत्तम योग का संयोग पड़ रहा है। शास्त्रों में शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी माना गया है। बुधवार का दिन हर वर्ग के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा। इससे व्यापारी वर्ग को क्रय-विक्रय में विशेष लाभ मिलेगा। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। वाहन, आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, घरों की सजावट का समान, वस्त्र आदि के व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

शर्मा ने बताया कि ३ नवम्बर को खरीदारी के लिए अच्छा योग है। सुबह 7.10 बजे से रात 11.59 बजे तक रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग रात 11.59 से अगले दिन 3 नवंबर सुबह 6.41 बजे तक रहेगा। इस योग में वस्त्र व चांदी के बर्तन खरीदना श्रेष्ठ रहता है। ३ व ४ नवम्बर को त्रिपुष्कर योग है। इस दौरान खरीदा गया सामान घर और व्यापार में शुभ रहता है। ५ नवंबर धनतेरस को सोम प्रदोष के साथ धनतेरस हर खरीदारी के लिए स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त है।

Updated on:
02 Nov 2018 06:13 pm
Published on:
02 Nov 2018 06:13 pm