भीलवाड़ा

अंकुश होना चाहिए मन पर सौभाग्य मुनि

https://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Sep 28, 2018
Should be curb-mind in bhilwara
Should be curb-mind in bhilwara

भीलवाड़ा ।

श्रमण संघिय महामंत्री सौभाग्य मुनि ने शान्ति भवन में आयोजित धर्म सभा में कहा कि वाणी व मन पर अंकुश होना चाहिए। वाणी चंचल है ज्यादा बोलने व सोचने से मनुष्य का संतुलन बिगड़ता है। ज्यादा बोलने व सोचने वाला ज्यादा ही फसता है। हम रहे ना रहे हमारे बिना दुनिया चल रही थी और चलेगी अफसोस आज भौतिक युग में मानव की संवेदनशीलता कम होती जा रही है।

ज्यादा व कुटु शब्द बोलने पर विवेक नही रह पाता है पुण्य का खजाना खत्म होने पर जीवन में अंधेरा हो सकता हैं। नित्य कामो में धर्म अराधना जरूरी हिस्सा होना चाहिए। तप त्याग में बैक बेलेंस खत्म होने वाला नहीं। तप त्याग साधना से रहने से अशुभ कर्म कटते है और जीवन सुखमय होता है। संघ शांतिभवन चातुर्मास समिति में भोजन शाला समिति के संयोजक रोशनलाल सूरिया ने लाखिना आयंबिल के विषय मे जानकारी देते हुये बताया कि बिना नमक, तेल, घी का भोजन में उपयोग नहीं किया जाता है इस तरह के भोजन करने वालो को लाखिना आयंबिल कहा जाता है।


महिला मडंल की प्रमुखा कमला चौधरी ने बताया कि शांतिभवन के तत्वावधान मे 23 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 6 अक्टूबर को चित्रकूट धाम मे आयोजित किया जायेगा चंदनबाला महिला मेवाड़ महिला मडंल सयुक्त की अध्यक्षा निर्मला सिंघवी ने जानकारी देते हुये बताया कि तीन सत्रों मे अधिवेशन होगा जिसमे मे धार्मिक गतिविधियों महिला सशक्तिकरणए समाज सुधार के महिला उत्थान पर विषेश रूप चर्चा रखी जाएगी।

चंदनबाला महिला मडंल संयुक्त मेवाड़ मे भारत के विभिन्न प्रांतों से महाराष्ट्र गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश की 1800 महिलाओं 6 अक्टूबर को भाग लेगी भीलवाड़ा की प्रथम नागरिक सभापति ललिता समदानी से मिलने पर उन्होंने हर तरफ से सहयोग देने का आश्वासन दिया और चंदनबाला महिला मंडल के 23 वे राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने का अपनी और से भरोसा दिलाया।

अणुव्रत प्राध्यापक शासन मुनि सुखलाल एवं मुनि मोहजीत कुमार के सान्निध्य में अणुव्रत सप्ताह के तहत बनका खेड़ा विद्यालय में जीवन विज्ञान दिवस मनाया गया। अणुव्रत समिति के कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र असावा ने अतिथियों का स्वागत किया। सरोज मेहता व रेनू चोरडिया ने अणुव्रत गीत बदले युग की धारा पेश किया। समिति अध्यक्ष ने अणुव्रत एवं जीवन विज्ञान के बारे में बच्चों को समझाया। नन्दलाल सुवाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आव्हान किया। रेनू चोरडिया ने बच्चों को योग के बारे में बताया। अशोक बापना ने बच्चों एवं शिक्षकों को संकल्प कराए। बन का खेड़ा सरपंच चंद्र प्रकाश मुख्य अतिथि थे।

Published on:
28 Sept 2018 11:39 am