भीलवाड़ा

संत दिग्विजयराम की 2 से श्रीमद भागवत कथा, कलश यात्रा से होगा आगाज

– अग्रवाल उत्सव भवन में होगा आयोजन शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने अग्रवाल उत्सव भवन में स्वर्गीय गीतादेवी तोषनीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार से श्रीमद भागवत कथा शुरू होगी। 2 से 8 फरवरी तक होने वाली कथा का व्यासपीठ से रामद्वारा चित्तौड़गढ़ के रामस्नेही संत दिग्विजय राम वाचन करेंगे। ट्रस्ट के […]

less than 1 minute read
Jan 31, 2026
Shrimad Bhagwat Katha of Saint Digvijayram will start from 2nd, with Kalash Yatra.

- अग्रवाल उत्सव भवन में होगा आयोजन

शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने अग्रवाल उत्सव भवन में स्वर्गीय गीतादेवी तोषनीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार से श्रीमद भागवत कथा शुरू होगी। 2 से 8 फरवरी तक होने वाली कथा का व्यासपीठ से रामद्वारा चित्तौड़गढ़ के रामस्नेही संत दिग्विजय राम वाचन करेंगे।

ट्रस्ट के रामस्वरूप तोषनीवाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कथा के लिए आने वाले हजारों भक्तों के लिए डोमयुक्त पंडाल तैयार किया है। कथा ज्ञान महोत्सव का आगाज 2 फरवरी को सुबह 10.15 बजे माणिक्यनगर रामद्वारा से कथास्थल अग्रवाल उत्सव भवन तक निकाली जाने वाली कलश शोभायात्रा के साथ होगा। 7 फरवरी को संगीतमय सुंदरकांड पाठ, कथा महोत्सव के दौरान 2 से 8 फरवरी तक पंच कुण्डीय विष्णु महायज्ञ एवं 5 फरवरी की रात 8 बजे से कथा स्थल पर भव्य नंद महोत्सव एवं 7 फरवरी को मंगलमय तुलसी विवाहोत्सव होगा।

राष्ट्रीय संत मिथिलेश नागर करेंगे संगीतमय सुंदरकांड

महोत्सव के दौरान 7 फरवरी को शाम 7 बजे से राष्ट्रीय संत नैनौराधाम के मिथिलेश नागर के मुखारबिंद से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। नागर देशभर में विभिन्न स्थानों पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर चुके हैं। कथा महोत्सव परिसर में यज्ञ मंडप तैयार किया है। यहां 2 से 8 फरवरी तक महामंगलकारी पंच कुण्डीय विष्णु महायज्ञ होगा। महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक ज्ञायिक रत्न आचार्य पंडित गौरीशंकर शास्त्री एवं वैदिक विद्धानों के तत्वावधान में होगा। आयोजन समिति के दीपक तोषनीवाल ने बताया कि कथा महोत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में 5 फरवरी की रात 8 बजे से कथा स्थल पर नंद महोत्सव होगा। इसके माध्यम से रासलीला की प्रस्तुति होगी।

Published on:
31 Jan 2026 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर