भीलवाड़ा

मूक बधिर विद्यालय के सचिव की कोरोना से मौत

22 नए संक्रमित मिले
less than 1 minute read
Mar 24, 2021
मूक बधिर विद्यालय के सचिव की कोरोना से मौत
मूक बधिर विद्यालय के सचिव की कोरोना से मौत

भीलवाड़ा।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 22 नए संक्रमित मिले, जबकि यहां मूक बधिर स्कूल के सचिव समेत दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई।
डिप्टी सीएमएचओ डा. घनश्याम चावला ने बताया कि सोमवार को 687 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई थी। इसमें से 22 जने संक्रमित निकले है। जिले में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले दस से भी कम संक्रमित आ रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढऩा चिकित्सा व जिला प्रशासन के लिए चिन्ता का विषय है।
अस्पताल के अनुसार आर.सी. व्यास कॉलोनी निवासी मूक बधिर स्कूल के सचिव आर.एन. लोगड़ की मंगलवार को इन्दौर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। वे गत 17 मार्च को कोरोना से संक्रमित हुए थे। पहले भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां तबियत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन इंदौर ले गए। वहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। उनका अन्तिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुसार इन्दौर में ही किया गया। वे पिछले कई बरसों से मूक बधिर विद्यालय से जुड़े हुए थे। इससे पूर्व सोमवार रात को बिजयनगर के कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय बुजुर्ग की यहां एमजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे 20 मार्च को भर्ती कराया था।

Published on:
24 Mar 2021 09:36 am