
भीलवाड़ा।
अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट के तत्वाधान में अग्रवाल नवयुवक मण्डल के अग्रसेन जन्मोत्सव में बुधवार को बच्चों ने एक से बढ़कर एक जलवे दिखाए। आर्ट एंड क्राफ्ट, छोटा शैफ, युगल नृत्य, सामूहिक नृत्य, वन मैन शो हुआ। छात्रों ने कतरन से विभिन्न कोलाज, आई मास्क, हैण्ड पपेट बनाए। सांवी बंसल, आशी अग्रवाल, ईशी अग्रवाल प्रथम, व मैत्री मित्तल, पलाश जैन, भावी अग्रवाल द्वितीय तथा रघु अग्रवाल, अंश हिम्मतरामका, हिया बंसल तृतीय रहे। वॉल सिलिंग हैंगिंग में ईशिका अग्रवाल प्रथम, अंजली अग्रवाल द्वितीय, मनाली अग्रवाल तृतीय रही। बोटल डेकोरेशन में खुशी बंसल प्रथम, हर्षित बंसल द्वितीय व आयुष गुप्ता तृतीय रहे। संचालन पंकज लोहिया, लोकेश निमोदिया व युवती मण्डल ने किया।
छोटा शैफ में में प्रत्युश सर्राफ, आर्यन अग्रवाल प्रथम व दिव्या जैन, राघव मानसिंहका द्वितीय रहे। संयोजन राहुल जैन, अर्पित दूदावत व वेंकटेश गोयल ने किया।
शाम को युगल नृत्य व कलर्स ऑफ इंडिया थीम पर नृत्य प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति झलकी। वन मैन शो में समाज के कलाकारों ने मिमिक्री, जादू, गीत-संगीत आदि कला का प्रदर्शन किया।
अग्रवाल उत्सव भवन में गुरुवार दोपहर 2.30 बजे से प्ले विद् सैंड, संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता होगी। शाम को फैशन नाइट, रैम्प वॉक, सास-बहू वॉक, फादर एंड किड् वॉक व मिस्टर एंड मिस अग्रवाल प्रतियोगिताएं होगी।