भीलवाड़ा

सर्किट हाउस में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के स्वागत पर लगा जमावड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2020, 6:02 AM IST
Social distortion stripped in circuit house in bhilwara
Social distortion stripped in circuit house in bhilwara

भीलवाड़ा .
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के भीलवाड़ा सर्किट पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता का जमावड़ लग गया था। उनके स्वागत के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई। न तो मंत्री ने अपनी सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान का हवाला देते कार्यकर्ताओं को दूरी बनाए रखने के लिए कहा और ना किसी ने टोका की कोरोना संक्रमण को लेकर बनाई गई गाइड लाइन की पालना की जाए। सर्किट हाउस में भीड़ को देखकर हर कोई यही चर्चा करते नजर आया कि सरकार के मंत्री के सामने भीड़ नहीं आएगी तो कहां आएगी।
डोटासरा किया स्वागत
डोटासरा को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मांडल विधायक एवं भीलवाड़ा डेयरीचेयरमैन रामलाल जाट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, ओमप्रकाशनराणीवाल, मंजू पोखरना, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, चेतनडीडवानियां, कांग्रेस महासचिव महेश सोनी, मनीष मेवाड़ा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखाहिरण समेत कई कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का स्वागत किया। वहीं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारीराधेश्याम शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) तहसीन अली, समसा के अतिरिक्त जिला परियोजनासमन्वयक प्रहलाद पारीक, राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (लोकतांत्रिक) जिलाध्यक्ष रोशन जोशीव जिला मंत्री मोहम्मद यासीन ने भी शिक्षा मंत्री डोटासरा का स्वागत किया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?