भीलवाड़ा

सीएम की घोषणा पर लगने लगी मुहर

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट चुनावी घोषणा धीरे धीरे धरातल पर उतरने लगी है। नव गठित 19 जिलों में ओएसडी की नियुक्ति के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक ढांचे में बदलाव नजर आने लगा है। इसकी के तहत सरकार ने चित्तौड़गढ़ में नवीन ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय कि स्वीकृति जारी कर दी है। Stamping started on CM's announcement

less than 1 minute read
सीएम की घोषणा पर लगने लगी मुहर

सीएम की घोषणा पर लगने लगी मुहर

चितौड़गढ़ में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने लिए चित्तौड़गढ़ में अब जल्द ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय खुल जाएगा। इसके अधीन चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन थाने बस्सी, विजयपुर एवं चंदेरिया थाने को किया जाएगा। इससे शहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बढ़ते काम का दबाव कम होगा और सीईओ कार्यालय तक आमजन की पहुंच सुलभ हो सकेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर चित्तौड़़गढ़ में नवीन ग्रामीण उप अधीक्षक कार्यालय की स्वीकृति प्रदान की गई है। जाड़ावत ने बताया कि गृह विभाग जयपुर की ओर से जारी आदेश में थाना चंदेरिया थाना विजयपुर थाना बस्सी को वृत्त गंगरार से हटाकर नवीन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चित्तौड़गढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व में उक्त स्थानों के थानों के आमजन को विभागीय कार्य के लिए गंगरार जाना पड़ता था। घाटा क्षेत्र के थाना विजयपुर वृत्त गंगरार से काफी दूरी पर था नया ग्रामीण उप अधीक्षक कार्यालय खुलने से बस्सी विजयपुर चंदेरिया क्षेत्र के आमजन को नवीन कार्यालय से आमजन को लाभ होगा। कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

सैद्धांतिक स्वीकृति जारी होने पर वर्तमान में कलेक्ट्री स्थित भवन में उक्त कार्यालय शीघ्र प्रारंभ होगा तथा नवीन कार्यालय के लिए सेमलपुरा में भूमि चयन हो चुका है, जिसके पश्चात शीघ्र निर्माण शुरू होकर ग्रामीण उप अधीक्षक कार्यालय वहां शिफ्ट किया जाएगा।

Published on:
21 May 2023 09:48 pm
Also Read
View All