भीलवाड़ा

तेरस पर बाजार में बरसा धन, घर लाए सोना-चांदी और वाहन

भीलवाड़ा. जिलेभर में धनतेरस से दीपोत्सव की शुरूआत हो गई। दोपहर बाद बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। धनतेरस पर करीब 150 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है।

2 min read
Nov 11, 2023
तेरस पर बाजार में बरसा धन, घर लाए सोना-चांदी और वाहन

भीलवाड़ा. जिलेभर में धनतेरस से दीपोत्सव की शुरूआत हो गई। दोपहर बाद बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। धनतेरस पर करीब 150 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है। शाम को घर आंगन दीपों से जगमगा उठे। ये बुधवार को भाईदूज तक घर-आंगन जगमगाते रहेंगे। इससे पहले महिलाएं शुक्रवार अलसुबह पीली मिट्टी के रूप में ÒसोनाÓ घर लाई।


धनतेरस पर बाजारों में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, वाहनों आदि की जमकर खरीद हुई। बाजारों में करोड़ों रुपए की खरीदारी हुई। सांगानेरी गेट से लेकर रेलवे स्टेशन तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। शुभ मुहूर्त में लोगों ने बर्तन, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की खरीदारी की। खरीदारी देर रात तक चली। लोगों ने पहले ही वाहनों की बुकिंग करा ली। शुभ मुहूर्त में वाहन घर ले गए। शनिवार सुबह भी धनतेरस की खरीदारी कर सकेंगे।

दो करोड़ के बिके बर्तन
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। सुबह से शाम तक बर्तन दुकानों पर भीड़ रही। जिले भर में 2 करोड़ रुपए के बर्तन बिके।

खूब बिके टीवी व फ्रिज

एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन की जमकर खरीदारी हुई। विक्रेता ने बताया कि धनतेरस पर वाशिंग मशीन, एलईडी, फ्रीज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री हुई। 20 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बिके।

सोना-चांदी की जमकर खरीद

लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। विशेषतौर पर चांदी के सिक्के खरीदे। देर रात तक हुई खरीदारी से करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ है। दिवाली व शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे।

वर्क की साड़ी बनी पहली पसंद

साड़ी शोरूम पर देर शाम तक भीड़ रही। आकर्षक व कम वजन की साडिय़ां ज्यादा बिकी। दुकानदारों के अनुसार महिलाओं को वर्क वाली साडि़यां ज्यादा भाई। साड़ी का दाम से 1500 से 5 हजार रुपए तक है।

वाहन शो रूम पर भीड़

लोग एडवांस बुक किए वाहन धनतेरस पर घर ले गए। वाहन शोरूम में चहल-पहल रही। जिले में 400 दुपहिया वाहन बिकने का अनुमान है। सैकड़ों चौपहिया वाहन भी बिके। शनिवार को रूप चतुर्दशी एवं 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। धनतेरस पर ट्रैक्टर भी खूब बिके। दो दिन में ऑनलाइन भी जमकर खरीदारी हुई है।

फैक्ट फाइल
इतने की हुई खरीदारी

02 करोड़ रुपए-बर्तन
02 करोड़- कपड़े

02 करोड़- फर्नीचर
07 करोड़- ऑटोमोबाइल्स

30 करोड़ -सोना-चांदी
20 करोड़- इलेक्ट्रॉनिक्स

50 करोड़ -रियल एस्टेट
30 करोड़- अन्य

Published on:
11 Nov 2023 09:23 am
Also Read
View All