भीलवाड़ा

दिनदहाड़े पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दुकान के गल्ले से 28 हजार पार, बेबस पुलिस, बेखौफ उचक्के

क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है

2 min read
stealing few steps from the police checkpost in bhilwara

मांडलगढ़।
क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। एक वारदात का खुलासा नहीं हुआ कि इससे पहले दूसरी वारदात हो गई। हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस बेबस नजर आ रही है। नगर के स्टेचू सर्किल पुलिस चौकी से सिर्फ डेड सो कदम दूर किराने की दुकान की दराज से शुक्रवार अपराह्न कोई 28 हजार रुपए निकाल ले गया। वृद्ध दुकान मालिक के बेटे व रिश्तेदार घटना के वक्त दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे।


जानकारी के अनुसार स्टैच्यू सर्किल पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी स्थित किराने की दुकान व डेयरी बूथ पर दुकान मालिक 85 वर्षीय रमनदास बैठे हुए थे। इस दौरान कोई दुकान की दराज से 28 हजार रुपए निकाल ले गया। वृद्ध दुकान मालिक के बेटे और रिश्तेदार दर्शनों के लिए बाहर गए हुए थे। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

18 साल पुराना विवाद निपटाया

बिजौलियां .उपखण्ड के सुखपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर मे 18 वर्ष पुराना मामला जो एक व्यक्ति के वंशज का था और चार प्रकरणों में उलझा हुआ था। उसका समझाइश कर जमीन का सहमति से बंटवारा किया गया। उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि न्यायालय उपखण्ड अधिकारी बिजौलियां में अपना नाम जुडवाने व बंटवारा करने के लिए वर्ष 2000 से 4 केस चल रहे थे। ये चारों केस आपस में एक ही व्यक्ति के वंशज से संबंधित थे। बेरिसाल के बालु पिता हीरा, बीरालाल पिता हीरा, मांगीलाल पिता राजमल, पन्नालाल पिता रूपा, रामी पिता हीरा, प्यारी पिता हीरा, ऐजन पुत्री हीरा आदि के मध्य पिछले 18 वर्षो से केस चल रहा था। बेरिसाल निवासी लाला धाकड़ के तीन पुत्र हीरा, रूपा, व राजमल। रूपा के कोई संतान नही हुई। व नाओलाद मृत्यु को प्राप्त हो गया। रूपा की जमीन को लेकर परिवार वाले आपस में झगड रहे थे। इन चारो केसों में दो गांव बेरिसाल व खडीपुर की कुल 57 बीघा 8 बिस्वां भूमि का विवाद था।

ये भी पढ़ें

खतरनाक और जहरीले सांपों को पकड़ना उसके बाएं हाथ का खेल, पलक झपकते ही काबू कर लेता है विषधारी नाग, यह जानकर आप भी चौक जाएंगे
Published on:
08 Jun 2018 10:26 pm
Also Read
View All