भीलवाड़ा

चोरों ने फिर दिखाए हाथ, सूने मकान से 12 तोला सोना, सौ ग्राम चांदी के आभूषण व नकदी ले उड़े

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
stolen deserted house in bhilwara
stolen deserted house in bhilwara

करेड़ा।
लगातार हो रही चोरियों की वारदातों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। पुलिस की लचर गश्त व्यवस्था के चलते चोर जिले में एक के बाद वारदात को अंजाम दे रही है। जबकि पुलिस चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है। करेड़ा कस्बे में बीती रात डाक बंगला रोड पर चोर एक मकान से करीब 12 तोला सोना, सौ ग्राम चांदी के आभूषण व करीब साढे तीन हजार की नकदी ले उड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार कस्बे के डाक बंगला रोड स्थित बादामीदेवी गन्ना के घर में बीती रात चोर कमरे के ताला तोड़ अंदर रखे तथा अलमारी में रखे करीब 12 तोला सोना, सौ ग्राम चांदी के आभूषण व करीब साढे तीन हजार की नकदी चुरा ले गए। चोरी की वारदात के के समय ग्रह स्वामी बाहर थे। मकान में खट—पट की आवाज सुनाई दी तो मकान के पीछे के हिस्से में रहे रहे डॉक्टर की नींद खुली तो मकान में टॉर्च जलती दिखाई दी। जिस पर डॉक्टर ने पड़ोसियों को फोन कर बुलाया। जाग होने पर चोर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना करेड़ा थाना पुलिस को दी। जिस पर रात को पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोरों की तलाश शुरू की।


सूचना पर बाहर से लोटी ग्रहस्वामिन

ग्रह स्वामी बदाम देवी गन्ना बाहर थी। शनिवार को चोरी की सूचना पर घर लौटी तो उन्होंने बताया की घर में करीब 10 से 12 तोला सोना के आभूषण, 100 ग्राम चांदी के पायजेब, करीब 3500 रुपये की नकदी चुरा ले गए।

कॉलोनी के बाहर लगे कैमरे में कैद चार संदिग्ध

चोरी की घटना के बाद जाग होने पर भागे चोर कॉलोनी के बहार एक दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरा में कैद हो गए। इस फुटेज में चार चार संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे है। पुलिस भी सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।

Published on:
15 Sept 2018 03:00 pm