भीलवाड़ा

पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, तंदूर सा तपा भीलवाड़ा

गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया शहर में सोमवार सबसे गर्म दिन रहा तापमापी का पारा चढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 1:43 PM IST
bhilwara, bhillwara news, summer in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया शहर में सोमवार सबसे गर्म दिन रहा तापमापी का पारा चढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया

भीलवाड़ा।
गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। शहर में सोमवार सबसे गर्म दिन रहा। तापमापी का पारा चढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालात यह कि आसमान से आग बरसी। इससे भीलवाड़ा तंदूर के समान तप गया। गर्मी बढ़ जाने से बैचेनी बढ़ गई है। पंखें फेल हो गए और कूलर और एसी ही सहारा बने है। सुबह दस बजे ही सूर्यदेव ने आंखें तरेर ली। दिन चढऩे के साथ ही गर्मी बढ़ती गई। दोपहर बारह बजे तक सड़के खाली हो गई। बाजार में सन्नाटा पसर गया। लू की थपेड़ों के बीच लोग घरों और दफ्तरों में दुबक गए। अघोषित कफ्र्यू जैसे हालत हो गए। लोगों के जेहन में एक ही सवाल था कि गर्मी ने अभी से रंग दिखा दिया तो मई और जून बाकी है।

READ: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रिका डॉट काम की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा यह घटना मानवता के लिए शर्मनाक


दिन में चैन न रात में आराम
गर्मी के आलम यह है कि न दिन में चैन मिल रहा न ही रात में। रविवार रात का पारा भी 28.4 डिग्री पहुंच गया। इससे रात में भी गर्म हवाएं चलती रही। गर्मी बढऩे से पेयजल की मांग बढ़ गई है। लोग पेयजल के लिए भटकते देखे जा सकते है। दानदाताओं ने बाजार में कैनें भी रखवाई है। राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ भी खुल गई है।


खान-पान में बदलाव
गर्मी बढऩे से लोगों के खान-पान में भी बदलाव आया है। छाछ, कैरी का पानी, आमरस, तरबूज, खरबूजा, कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ गई है। जगह-जगह गन्ने की चरखियां चल गई है। सांझ ढलने के बाद पार्कों में रौनक बढ़ी है। गर्मी से राहत के लिए बच्चे से लेकर बड़े तक पार्कों की ओर रूख कर रहे है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना