भीलवाड़ा

सूर्यदेव तुला राशि से निकले, 15 तक शादियों की धूम

अगले माह में 1, 4, 5 व 6 दिसंबर, 23 जनवरी बसंत पंचमी
less than 1 minute read
Nov 29, 2025
Sun God moves out of Libra, weddings are in full swing till 15th
Sun God moves out of Libra, weddings are in full swing till 15th

सूर्य के तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के साथ ही विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों का दौर तेज हो गया है। ज्योतिष परंपरा के अनुसार सूर्य, बृहस्पति और शुक्र के शुभ होने पर वैवाहिक आयोजनों के लिए अनुकूल समय माना जाता है। इसी कारण नवंबर से 15 दिसंबर तक लगातार शुभ मुहूर्त चलेंगे। लेकिन उसके बाद विवाह-सहित सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

पंडित अशोक व्यास ने बताया कि विवाह की सफलता और दंपती के सुखी जीवन के लिए शुभ तिथि तथा मुहूर्त अत्यंत आवश्यक माने गए हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से शुभ प्रभाव बढ़ा है। इससे शादी-विवाह के अनुकूल योग बन रहे हैं। रवि-गुरु का संयोग सिद्धिदायक माना जाता है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति जीवनभर के वैवाहिक सुख का आधार मानी जाती है।

खरमास के कारण रोक

30 नवंबर से 6 दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त मिलेंगे। इसके बाद सूर्य वृद्धावस्था में चले जाएंगे और 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा, जो 14 जनवरी 2026 तक रहेगा। इस अवधि में सभी शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। शुक्र उदय के बाद पुन: शुरुआत: 2 फरवरी से विवाह मुहूर्त फिर से प्रारंभ हो जाएंगे। नवंबर के मुहूर्त: 30 नवंबर. दिसंबर के मुहूर्त: 1, 4, 5 और 6 दिसंबर। विशेष अबूझ मुहूर्त: 23 जनवरी बसंत पंचमी को है।

ग्रह-नक्षत्रों पर शुभ तिथियां आधारित

देवउठनी एकादशी के बाद विवाह एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। लेकिन 15 दिसंबर को पूर्व दिशा में शुक्र ग्रह के अस्त होने और वृद्धत्व दोष के कारण विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद शुक्र उदय होने पर ही मुहूर्त पुन: शुरू होंगे।

Updated on:
29 Nov 2025 09:31 am
Published on:
29 Nov 2025 09:31 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट