भीलवाड़ा

प्रेम व समर्पण की मिसाल तेरापंथ महिला मंडल

बाबेल बनी मंडल की अध्यक्ष

less than 1 minute read
Jul 01, 2021
प्रेम व समर्पण की मिसाल तेरापंथ महिला मंडल

भीलवाड़ा।
तेरापंथ महिला मंडल की साधारण सभा प्रज्ञा भारती में साध्वी कनक के सानिध्य में हुई। अध्यक्ष विमला रांका ने बताया कि साध्वी निर्मल यशा ने कहा कि आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास में मंडल को पूरी लगन व निष्ठा के साथ आचार्य महाश्रमण की अगवानी व साधु संतों की सेवा करनी चाहिए। इसके लिए आध्यात्मिक वातावरण में अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए हर महिला को आगे आना होगा।
वर्ष 2021-23 के लिए अध्यक्ष का मनोनयन का प्रस्ताव रखा गया। निवर्तमान अध्यक्ष विमला रांका के सक्रियता से मंडल आगे बढ़ेगा। साध्वी ने कहा कि पद का आकर्षण हर जगह देखने को मिल सकता है, लेकिन समर्पित भावना देखनी हो तो तेरापंथ धर्म संघ में सौहाद्र्र, प्रेम और वात्सल्य की डोर से हर उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है। गुरुओं के चातुर्मास में यश, पद, प्रतिष्ठा और नाम की चाह की होड़ लगी है। तेरापंथ महिला मंडल में शांतिपूर्वक, आपसी प्रेम सौहार्द के माहोल में अध्यक्ष पद का मनोनयन हुआ है।
मंडल की नीलम लोढ़ा ने बताया कि चुनाव अधिकारी चंद्र कांता चोरडिय़ा ने अध्यक्ष पद के लिए मीना बाबेल का नाम रखा तो सबने ओम अर्हम से मुहर लगाई। मंडल के संविधान का वाचन सहमंत्री नीतू ओस्तवाल ने किया। मंत्री रेणु चोरडिय़ा ने दो वर्ष में संचालित गतिविधियों का विवेचन किया। कोषाध्यक्ष यशवंत सुतरिया ने आय व्यय का ब्योरा पेश किया। मंडल की टीम का सम्मान किया। पुष्पा पामेचा व विजया सुराणा ने विचार व्यक्त किए। संचालन सहमंत्री मधु दुगड़ व चंदा बाबेल ने किया।

Published on:
01 Jul 2021 10:12 am
Also Read
View All