भीलवाड़ा

तेरापंथ महिला मंडल चार स्थानों पर लगाएगा सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी के अवसर पर महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और जागरुकता को लेकर देशव्यापी स्तर पर एक विशाल अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा शहर में चार स्थानों पर नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए […]

less than 1 minute read
Feb 03, 2026
Terapanth Mahila Mandal will organize cervical cancer screening camps at four places.
  • - विश्व कैंसर दिवस पर आज लगेंगे शिविर
  • - पहचान और रोकथाम के लिए उठाया कदम

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी के अवसर पर महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और जागरुकता को लेकर देशव्यापी स्तर पर एक विशाल अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा शहर में चार स्थानों पर नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। मंडल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीतू ओस्तवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देशभर में तेरापंथ महिला मंडल की 450 से अधिक शाखाएं एक साथ सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर आयोजित कर रही हैं।

मंडल अध्यक्ष अमिता बाबेल ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा प्रारंभिक स्तर पर बीमारी की पहचान कर समय रहते उपचार उपलब्ध कराना है। शिविरों में पैप स्मियर टेस्ट के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जाएगी। मंत्री सुमन लोढ़ा ने बताया कि यह शिविर महात्मा गांधी हॉस्पिटल, तेरापंथ भवन नागौरी गार्डन, जयाचार्य भवन आरसी व्यास कॉलोनी तथा जीबीएच सिम्स हॉस्पिटल में आयोजित किए जाएंगे।

शिविर सर्व समाज की महिलाओं एवं सभी रोगियों के लिए खुले रहेंगे, जहां कैंसर से संबंधित जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श निशुल्क प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय सदस्य उषा सिसोदिया, टीपीएफ अध्यक्ष सपना कोठारी, भिक्षु विहार अध्यक्ष गौतम दुगड़, अनीता हिरण, प्रमिला गोखरू, अनीता सिंघवी, सुषमा कोठारी, सुमन दुगड़, पिस्ता झाबाक, विजया सुराणा, यशवंत सुतरिया, आनंदबाला तोडऱवाल, टीना मांडोत, समता चौधरी, सुमन बनवट, मीनाक्षी श्यामसुखा सहित बड़ी संख्या में मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Published on:
03 Feb 2026 08:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर