भीलवाड़ा

नारायणपुरा में उल्टी-दस्त के बाद बिगड़ी एक परिवार के 21 लोगों की हालत

नारायणपुरा में सोमवार को उल्टी व पेटदर्द सहित कई बीमारियों से ग्रसित एक ही परिवार के 21 जनों की हालत बिगड़ गई।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 7:27 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, The condition of 21 families worsened after vomiting in bhilwara,Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
जिले के नारायणपुरा में सोमवार को उल्टी व पेटदर्द सहित कई बीमारियों से ग्रसित एक ही परिवार के 21 जनों की हालत बिगड़ गई। इनको महात्मा गांधी चिकित्सालय लाए।

भीलवाड़ा।

जिले के नारायणपुरा में सोमवार को उल्टी व पेटदर्द सहित कई बीमारियों से ग्रसित एक ही परिवार के 21 जनों की हालत बिगड़ गई। इनको महात्मा गांधी चिकित्सालय लाए। 4 बच्चों व 6 महिलाओं समेत 16 जनों को भर्ती कर लिया। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इससे चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया।

पुर थाना क्षेत्र के नारायणपुरा में एक पखवाड़े से बैरवा परिवार के दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी व पेट दर्द से पीडि़त थे। सोमवार को पेट दर्द व उल्टी-दस्त बढऩे के साथ ही आखों में जलन के साथ ही सूजन आ गई। भाजपा नेता बालूलाल आचार्य ने सीएमएचओ डॉ. जेसी जीनगर को जानकारी दी। विभाग ने तीन टीमें भेजी। टीमों ने सेहत जांच कर सभी 21 जनों को एमजीएच भिजवाया। जानकारी मिलने पर मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर व जिला परिषद सदस्य प्रद्युमनसिंह राणावत, भाजपा नेता बालूलाल आचार्य अस्पताल पहुंचे और कुशलक्षेम पूछी। सीएमएचओ जीनगर ने बताया कि टीम के परीक्षण व पूछताछ से पता चला कि ये लोग एक पखवाड़े से बीमार है।

पूर्व में निजी चिकित्सालय में इलाज लिया था। कुछ को बुखार तो कुछ को उल्टी हो रही है। पानी में गड़बड़ हो सकती या गर्मी वजह हो सकती है। अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त होने के चलते स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि हालत कैसे बिगड़ी। मंगलवार को रक्त व मूत्र की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कारण क्या रहा।

खून व पेशाब की जांच मंगलवार को
मंगलवार को रक्त व मूत्र की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कारण क्या रहा। पेट दर्द व उल्टी-दस्त बढऩे के साथ ही आखों में जलन के साथ ही सूजन आ गई। सीएमएचओ डॉ. जेसी जीनगर को जानकारी दी। विभाग ने तीन टीमें भेजी। टीमों ने सेहत जांच कर सभी 21 जनों को एमजीएच भिजवाया।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना