भीलवाड़ा

चोरों ने राजराजेश्वर गोपाल मंदिर को बनाया निशाना, श्रीकृष्ण की बांसुरी, छोटी मूर्तियां व श्रृंगार का सामान चोरी

कस्बे के गुर्जर मोहल्ले में चोरों ने राजराजेश्वर गोपाल मंदिर को निशाना बनाते हुए मूर्तियां व श्रृंगार का सामान ले उड़े
2 min read
Theft in the temple in bhilwara
Theft in the temple in bhilwara

हुरड़ा।
कस्बे के गुर्जर मोहल्ले में चोरों ने राजराजेश्वर गोपाल मंदिर को निशाना बनाते हुए मूर्तियां व श्रृंगार का सामान ले उड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार चोर मंदिर की दो बड़ी मुख्य मूर्तियों को छोड़कर छोटी-छोटी मूर्तियां, श्रृंगार का सामान, भगवान कृष्ण की बड़ी मूर्ति की चांदी की बांसुरी सहित श्रंगार का सामान चोर लेकर उड़े। मंदिर के पुजारी भंवरलाल वैष्णव के बुधवार सुबह मंदिर में पहुंचने पर चोरी का पता लगा। चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सूचना पर गुलाबपुरा पुलिस उप अधीक्षक अमृतलाल जीनगर, प्रशिक्षु पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल मीणा, सरपंच कैलाश जाट सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

खेत पर था परिवार, दिनहाड़े सूने मकान में हो गई चोरी

गंगापुर. कस्बे में मंगलवार दिनदहाड़े किसान के सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए। इस सम्बंध में रिपोर्ट गंगापुर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार गंगापुर के रेगर मोहल्ला निवासी हीरालाल रेगर के मकान के पीछवाड़े से चोरों ने भीतर प्रवेश किया। कमरे का ताला तोड़कर पलंग के बक्से में रखे सोने के तीन मांदलिया, एक रामनामी तथा ६५ हजार रुपए नकद ले गए।

घटना के समय हीरालाल का पुत्र देवनारायण मजदूरी करने व परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। चोरी का पता पुत्र देवनारायण के दोपहर घर पर आने पर चला। मकान के अंदर कमरे के ताले टूटे हुए व कपडे सहित अन्य सामान बिखरा मिला। घटना की सूचना पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। चौकी प्रभारी उदयलाल भी मौके पर पहुंचे व मौका पर्चा बनाया।


ग्रामीणों ने जताया घटना पर रोष
दिनदहाड़े चोरी की घटना पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस पूर्व की घटनाओं का राजफाश नहीं कर पाई उससे पहले दूसरी वारदात हो गई।

Published on:
11 Jul 2018 01:12 pm