भीलवाड़ा

माखन चोर के घर में चोरी, लाखों के आभूषण चुराए

उपनगर पुर में बीती रात चोरों ने दो मंदिरों में धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात व चढ़ावे की राशि पर हाथ साफ कर डाला।
less than 1 minute read
Theft in two temples in bhilwara
Theft in two temples in bhilwara

पुर।

उपनगर पुर में बीती रात चोरों ने दो मंदिरों में धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात व चढ़ावे की राशि पर हाथ साफ कर डाला। पुर के मालियों के मंदिर से चोर एक चांदी का छत्र, चांदी के मुकुट एक बड़ा और एक छोटा, चांदी की तीन छोटी गायें, चांदी की एक ढाल और तलवार तथा चांदी का एक कुंडल दो नग हार चुरा कर ले गए। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के सबसे पुराने लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया। पुजारी शिवप्रसाद पाराशर ने बताया कि जब वह सुबह जल्दी मंदिर गए तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था।

मंदिर से लगभग 5 से 7 किलो चांदी के आभूषण एक सोने का मंगलसूत्र एवं सीसीटीवी कैमरा की एलइडी और मशीनें गायब थी। जिसकी सूचना बाद में पुर थाने पर दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। थाना अधिकारी अनिल जैमिनी ने बताया कि पड़ोस के ही सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने फिंगरप्रिंट उठाए।

Updated on:
18 Mar 2019 06:03 pm
Published on:
18 Mar 2019 06:03 pm