भीलवाड़ा

रात में बिजली बहाल, डिस्कॉम और सिक्योर कम्पनी के प्रतिनिधि दूसरे दिन भी मरम्मत में जुटे रहे, सुबह मीटर लगे

डिस्कॉम और सिक्योर कम्पनी के प्रतिनिधि शुक्रवार दूसरे दिन भी मरम्मत में जुटे रहे।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 2:29 PM IST
Three hundred meters repairs in bhilwara
Three hundred meters repairs in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के गांधीनगर के आगे श्रीनगर कॉलोनी में अजमेर डिस्कॉम की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से दो सौ घरों में इलेक्ट्रिक उपकरण जलने के बाद हरकत में आए डिस्कॉम और सिक्योर कम्पनी के प्रतिनिधि शुक्रवार दूसरे दिन भी मरम्मत में जुटे रहे।


विद्युत लाइनों को सीधा करने का काम किया जा रहा था। उधर, करीब आठ घण्टे बाद गुरुवार रात दस बजे बिजली बहाल हो पाई। लेकिन जले हुए मीटर बदलने का काम सिक्योर कम्पनी ने शुक्रवार को किया। इससे लोगों को रातभर बिना बिजली के रहना पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद लोग बिना पंखे और कूलर के रहे।


गौरतलब है कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के बाद एलटी लाइन पर गिरा। एलटी लाइन के तार टूट गए। वहीं हॉई वॉल्टेज आने के बाद घरों में धमाके के साथ इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। इससे करीब दो सौ घर प्रभावित हुए। वहीं लोगों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा।


यहां हाई वॉल्टेज से मिली मुक्ति

आजादनगर के सेक्टर ए में लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या से गुरुवार को क्षेत्र के लोगों को मुक्ति मिल गई। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने गांधीनगर स्थित सिक्योर कार्यालय पर पहुंच कर अपनी खुशी जाहिर की। सिक्योर कंपनी के स्थानीय प्रबंधक अमित माथुर ने बताया कि आजादनगर सेक्टर ए में काफी समय से कम वोल्टेज की समस्या से क्षेत्र के लोग परेशान थे।

चार दिन पूर्व क्षेत्र के लोग उनसे मिले और अपनी समस्या बताई, उनका कहना था कि वॉल्टेज कम आने से इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को क्षति पहुंची और विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। सिक्योर टेक्निकल टीम ने बाद में बाशिन्दों के साथ क्षेत्र में मौका मुआयना कर काम शुरू किया। गुरुवार को समस्या का निराकरण हो गया। शुक्रवार को वार्ड के उमाशंकर शर्मा, कमलेश शर्मा, लक्ष्मी लाल सुथार, मुकेश अग्रवाल, गणेश डिगीवाल सिक्योर ऑफिस और धन्यवाद के साथ मुंह मीठा करवाया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट