भीलवाड़ा

मजदूरी के लिए झारखण्ड से लाई गई दो किशोरियों से गैंगरेप के आरोप में ठेकेदार समेत तीन जने गिरफ्तार

थाना पुलिस ने अजमेर राजमार्ग पर फैक्ट्री में मजदूरी के लिए झारखण्ड से लाई गई दो किशोरियों के साथ गैंगरेप मामले में शनिवार को ठेकेदार समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Three people including contractor arrested for gangrape in bhilwara
Three people including contractor arrested for gangrape in bhilwara

रायला।

थाना पुलिस ने अजमेर राजमार्ग पर फैक्ट्री में मजदूरी के लिए झारखण्ड से लाई गई दो किशोरियों के साथ गैंगरेप मामले में शनिवार को ठेकेदार समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बाल अपचारी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि वह सात दिन में मामले में चालान पेश कर देगी।


गुलाबपुरा पुलिस उपधीक्षक हिम्मतसिंह चारण ने बताया कि उड़ीसा निवासी ठेकेदार मोंटू मांझी, उड़ीसा का ही चन्द्रकांत व झारखण्ड के धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया। ठेकेदार ही पीडि़ताओं को फैक्ट्री में मजदूरी के लिए झारखण्ड से भीलवाड़ा लाया था। बाल अपचारी अभी फरार चल रहा है। डीएसपी चारण ने दावा किया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सात दिन में चालान अदालत में पेश कर दिया जाएगा।

यह था मामला
झारखण्ड की किशोरियों को मजदूरी दिलाने के बहाने फैक्ट्री लाकर कुछ लोगों ने उनका यौन शोषण किया। गत दिनों पीडि़ताएं चंगुल से छूटकर भोपाल पहुंच गई। वहां बाल कल्याण समिति ने भोपाल महिला थाने में बिना नम्बरी एफआईआर काटकर रायला भेज दिया। किशोरियों को भोपाल शेल्टर होम भेज दिया था। वहां से रायला पुलिस पीडि़ताओं को साथ लेकर आई। यहां उनके 164 में बयान कराए गए।

Published on:
25 May 2019 06:56 pm