
काछोला।
थाना क्षेत्र के उम्मेदपुरा व कास्याखेड़ा गांव के पास एक बाइक पर तीन युवक चोरी की वारदात की योजना बना रहे तीन युवक खेत की रखवाली करने आए ग्रामीण के ललकारने पर बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी तो सुबह दस बजे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
थाना क्षेत्र के उम्मेदपुरा व कास्याखेड़ा गांव के पास एक बाइक पर तीन युवक चोरी की वारदात की योजना बना रहे थे। इस दौरान उम्मेदपुरा निवासी सुखदेव गुर्जर अपने खेत पर रखवाली के लिए निकलातभी दो युवक प्लानिंग बना रहे थे। सुखदेव ने तेज आवाज में कहा कि कौन है इस पर तीनों युवक अपनी बाइक को छोड़कर वहां से भाग गए। इसकी सूचना सुखदेव ने दोनों गांवों के ग्रामीणों को मोबाइल पर दी तो थोड़ी देर में बड़ी तादाद में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना काछोला पुलिस को दी।
देर रात तक पुलिस नहीं पहुंची। ग्रामीण पूरी रात इंतजार करते रहे ग्रामीणों ने बताया कि काछोला पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल को किसी सुरक्षित जगह पर रख दो सुबह आकर ले जाएंग। शनिवार सुबह 10:00 बजे तक भी काछोला पुलिस का एक भी जवान मौके पर नहीं पहुंचा। इससे दोनों गांवों के ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
ग्रामीणों ने पूरी रात की गश्त
काछोला पुलिस को सूचना देने के बाद भी काछोला पुलिस नहीं पहुंची तो दोनों गांवों के ग्रामीण पूरी रात गस्त करते रहे। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने अपने गांव के ग्रामीणों का समूह बनाया तथा गश्त की।