भीलवाड़ा

किसी बगावत करने वाले को नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए टिकट

पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से बातचीत

less than 1 minute read
Oct 14, 2023
किसी बगावत करने वाले को नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए टिकट

भीलवाड़ा. पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 3 दिसम्बर को मतगणना के साथ भाजपा सत्ता में आ रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते है कि राजस्थान नंबर वन प्रदेश है।

वे सही कहते है आज राजस्थान कुशासन, अराजकता, जंगल राज, महिला अत्याचार, तुष्टिकरण की नीति, गैंगवार, दलितों पर अत्याचार, बिजली की दरों में बढ़ोतरी, पेपर लीक समेत कई मामले में नंबर वन है। देवनानी ने शुक्रवार को भीलवाड़ा में भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र से आए हुए लाभकारी योजनाओं का पैसा इस्तेमाल नहीं कर उस राशि को अपनी सरकार के लेबल लगाकर वाहवाही लूटने का काम कांग्रेस सरकार ने किया। रायपुर-सहाड़ा व मांडल में बगावत करने वालों को टिकट देने से पार्टी में बगावत हो रही है। इस पर देवनानी ने कहा कि पार्टी ने किसी बगावत करने वाले या अनुशानशीनता करने वाले को टिकट नहीं दिया। जिनको टिकट दिया वे आज पार्टी के कार्यकर्ता है। सर्वे में भी उनका नाम है। जो लोग विरोध कर रहे है वे आकांक्षी वाले कार्यकर्ता है। ऐसे लोगों का विरोध ज्यादा नहीं चलेगा। सब कुछ एक-दो दिन में ठीक हो जाएगा। डेमेज कंट्रोल भी कर लेंगे। टिकट बदलने या देने के मामले में देवनानी का कहना था कि यह चुनाव समिति का मामला है। टिकट उन्हें ही दिया जाता है। जिनके पक्ष में जीत का फैक्टर है। इस दौरान भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व अजमेर संभाग चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, सांसद सुभाष बहेड़िया, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया व जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी मौजूद थे।

Published on:
14 Oct 2023 09:02 am
Also Read
View All