भीलवाड़ा

आखिरी दिन व्यापारी फाइल नहीं कर सके 3-बी रिटर्न

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 21, 2018
Trader can not file 3-B returns on last day in bhilwara
Trader can not file 3-B returns on last day in bhilwara

जीएसटी सर्वर रहा डाउन
भीलवाड़ा।


जीएसटीआर 3-बी रिटर्न भरने व भूल सुधार का आखिरी दिन शनिवार था लेकिन सर्वर गड़बड़ाने से व्यापारी रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए। व्यापारी व कंसलटेंट दिन भर कंप्यूटर के सामने बैठे रहे, लेकिन सिस्टम नहीं चले। तकनीकी समस्या भी बनी। घंटों की मेहनत से तैयार रिटर्न अपलोड के बाद फिगर जीरो दिखाने लगे। व्यापारी इसे लेकर भी परेशान थे कि शुक्रवार को भी सर्वर में रुक-रुक कर दिक्कत आई।

शनिवार को सर्वर एकदम ठप रहा। सुबह से रिटर्न फाइल नहीं हो सके। रात 12 बजे तक रिटर्न फाइल कर सकते है, इसी इंतजार में व्यापारी कंप्यूटर के सामने बैठे रहे। ऐसे में अब कपड़ा व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि व्यापारी कई दिन से तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन नहीं बढऩे से अब मार्च तक कि जिन व्यापारियों ने क्रेडिट नहीं ली उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही पेनल्टी भी भरनी होगी।


व्यापारियो को यह परेशानी

-रिटर्न नहीं भरने पर सेक्शन 16 (4) के व्यापारी क्रेडिट प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
-21 अक्टूबर की रात से व्यापारियों को चुकानी होगी लेट फीस।
-सरकार को करोड़ों का नुकसान।
-व्यापारी-कंसलटेंट की मांग की जीएसटी पोर्टल पर एक साथ लाखों व्यापारी रिटर्न फाइल कर सकते है, इसलिए इसकी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।

Published on:
21 Oct 2018 10:41 pm