भीलवाड़ा

प्लाज्मा थेरेपी से होगा उपचार

प्लाज्मा डोनेट करने वाली की बनाई सूची

less than 1 minute read
Jul 28, 2020
Treatment will be done with plasma therapy in bhilwara

भीलवाड़ा ।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमित बढ़ रहे है। इन गंभीर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी देने की तैयारी शुरु हो चुकी है। प्लाज्मा थेरेपी से मरीज की जान भी बचाई जा सकती है। एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि कोरोना नेगेटिव हुए व्यक्तियों की सूची बनाई गई है। उनको प्लाज्मा डोनेट के लिए सूचना दी गई है। प्लाज्मा थेरेपी शुरु करने को लेकर एमजीएच के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल लढ़ा के साथ बैठक हो चुकी है। कोशिश है कि इस सप्ताह में ही प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत कर दी जाएगी। गौड़ ने बताया कि यह प्लाज्मा कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में कारगर है। खास बात यह है कि यह प्लाज्मा शरीर में केवल 24 घंटे में ही दुबारा बन जाता है और इसको डोनेट करने से शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। प्लाज्मा का दान करने से अन्य मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें

कचौरी की दुकान सीज
Published on:
28 Jul 2020 03:02 am
Also Read
View All