
भीलवाड़ा. प्रतापनगर थाना पुलिस ने पटेलनगर विस्तार के निकट ट्रक चालक भरत शर्मा की पीट-पीट कर हत्या के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अभियुक्त पटेलनगर निवासी कुलदीपसिंह राठौड़, भंवर विजय बहादुरसिंह राठौड़, दीपक जांगिड़ तथा पुलिस लाइन के पास शिवनगर निवासी डीगेश्वर पायक को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर हत्या के लिए काम में ली लोहे की रॉड, नल का पाइप, बांस का डण्डा बरामद किया। वहीं हत्या के बाद भागने के काम आई कार और एक बाइक जब्त की।
गौरतलब है कि पटेलनगर विस्तार के निकट तेजा विहार कॉलोनी स्थित झाडि़यों में गत माह एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान मूलत: गंगापुर हाल पटेलनगर विस्तार निवासी भरत शर्मा के रूप की। मृतक ट्रक चालक था और अपने पिता के साथ रहता था। उसकी रंजिश के चलते आरोपियों ने धोखे से बुलाकर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।