भीलवाड़ा

किराए पर मकान ले गृहस्वामी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, महिला समेत दो गिरफ्तार

गृहस्वामी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में महिला समेत दो जनों को गिरफ्तार कर लिया
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 10:36 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, Two arrested threaten caught in false case in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
थाना पुलिस ने किराए पर मकान लेकर ना किराया देना ना ही घर खाली करने और गृहस्वामी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में सोमवार को महिला समेत दो जनों को गिरफ्तार कर लिया।

भीलवाड़ा।

प्रतापनगर थाना पुलिस ने किराए पर मकान लेकर ना किराया देना ना ही घर खाली करने और गृहस्वामी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में सोमवार को महिला समेत दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को दोपहर में अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

READ: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रिका डॉट काम की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा यह घटना मानवता के लिए शर्मनाक

थानाधिकारी नवनीत व्यास ने बताया कि गत 7 मार्च को शास्त्रीनगर स्थित कीर्तिनगर निवासी अरविंद राठी ने अदालत के दखल से थाने पर मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि उसका बापूनगर में एक मकान है। इसे 10 अगस्त 2016 लाछुड़ा (आसींद) हाल बापूनगर निवासी देवेन्द्रसिंह राठौड़ को साढ़े आठ हजार माहवार में 11 माह के लिए किराए पर मकान दे दिया। इसके लिए पांच सौ रुपए का स्टाम्प पर किरायानामा भी लिखवाया गया।

आरोपित देवेन्द्र ने 9 सितम्बर 2017 तक समय पर किराया दिया। उसके बाद किराया देना बंद कर दिया। तकाजा करने पर टालमटोल करता रहा। उसके बाद ऊषा जोशी नामक महिला को मकान में रख दिया। किराया मांगने जाने पर ऊषा जोशी आगे हो जाती है छेड़छाड़ और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। पुलिस ने जांच के बाद देवेन्द्रसिंह व ऊषा जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जंगली ***** के शिकार के मामले में एक गिरफ्तार

लाडपुरा मांडलगढ़ वन क्षेत्र के आरोली प्रखंड में सोमवार को जंगली ***** का शिकार करते हुए वनरक्षकों ने एक शिकारी को दो मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। आरोली वन खंड में शिकारियों के विगत कुछ दिनों से प्रभावी होने के पश्चात वन रक्षकों के द्वारा समय-समय पर गश्त बढ़ा दी । जिसके तहत सोमवार को वन खंड में वनरक्षक राजेंद्र सिंह ,रविन्द्र व नंद सिंह ने शिकारी की जानकारी मिलते ही उनको पकडऩे का प्रयास किया । शिकारियों ने उनको देखते हुए भागने लगे दोनों वनरक्षकों ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करते हुए शिकारी को पकडऩे में सफल हो गए। वहीं अन्य भागने में सफल रहा। शिकारियों के द्वारा लाई गई दो मोटरसाइकिल वही छूट जाने से उन्हें भी जब्त किया गया। शिकारियों ने एक जंगली ***** का शिकार किया। जिसे भी मौके से जब्त किया गया । शिकारी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की प्रक्रिया प्रारंभ की गई हैं । वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में उसने नंदा पिता उदा भील निवासी इंद्रपुरा बताया है । जिनके अन्य करीब आधा दर्जन साथियों के होने की संभावना बताई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना