भीलवाड़ा

दर्दनाक हादसा: खेत पर बनी टपरी में भीषण आग, नाना-दोहते की जलने से मौत, नानी झुलसी

गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के मादेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात खेत पर बनी टपरी में आग लगने से वहां सो रहे नाना-दोहते की जलने से मौत हो गई जबकि नानी झुलस गई। उसे गुलाबपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Two people burnt alive in bhilwara

भीलवाड़ा। गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के मादेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात खेत पर बनी टपरी में आग लगने से वहां सो रहे नाना-दोहते की जलने से मौत हो गई जबकि नानी झुलस गई। उसे गुलाबपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौपा। आग लगने का कारण झोपड़ी में दीपक या चिमनी जले होने से घास ने आग पकड़ ली।

जानकारी के अनुसार चने की फसल की रखवाली के लिए मादेड़ा निवासी शम्भूलाल भील, उसकी पत्नी नानू देवी और दोहता मुकेश रात में वहां मौजूद थे। खेत पर घास-फूस से बनी टपरी में सो रहे थे। इस दौरान देर रात आग लग गई। इससे तीनों झुलस गए। आग देखकर आसपास के ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। इस दौरान आग बुझाकर शम्भूलाल समेत तीनों को बाहर निकाला। शम्भूलाल की जलने से मौके पर ही मौत हो गई नानी-दोहते को गुलाबपुरा अस्पताल लाया।

हालत गम्भीर होने से दोहते को अजमेर रैफर कर दिया। उसने रास्ते में द म तोड़ दिया। जबकि नानी को गुलाबपुरा में भर्ती कर लिया गया। सूचना पर देर रात गुलाबपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाप्रभारी दलपतसिंह व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार सुबह घटनास्थल का मुआयना किया।

Published on:
27 Feb 2021 07:16 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी