भीलवाड़ा

अस्पताल के बाहर से चुराया वाहन, बाजार में घूमते मिले युवक को दबोचा

भीमगंज थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2019, 2:13 AM IST
Vehicle theft disclosure in bhilwara
Vehicle theft disclosure in bhilwara

भीलवाड़ा।

भीमगंज थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की। उससे और वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है। आरोपी ने अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चुराई थी।

थानाप्रभारी सतीश चौधरी ने बताया कि 12 नवम्बर को कंकोलिया (बनेड़ा) निवासी भीमराज गाडरी ने रिपोर्ट दी थी। परिवादी ने बताया कि उसके पिता गणेश मां सणगारी को लेकर नेहरू रोड स्थित रामस्नेही चिकित्सालय गए। चिकित्सालय के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। चिकित्सक को दिखाकर लौटने पर मोटरसाइकिल गायब थी। उसने भीमगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया। इस बीच, सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस ने उसे पकड़कर मोटरसाइकिल बरामद की।

उसने पूछताछ में अपना नाम खजीना (बड़लियास) निवासी सुरेश जाट बताया। सुरेश चित्तौडग़ढ़ नशा मुक्ति केन्द्र में वाहन चालक है। स्मैक का आदी होने से वह केन्द्र पर भर्ती भी रहा था। वह १२ नवम्बर को चित्तौडग़ढ़ से भीलवाड़ा पहुंचा। गांव जाने से पहले मोटरसाइकिल चुरा ले गया। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट और चोरियों के मामले दर्ज हैं। उसके साथियों के बारे में पता किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All