भीलवाड़ा

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन जने गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

Vehicle thief gang busted पुलिस ने सोमवार को वाहन चोर गिरोह के तीन जनों को गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Vehicle thief gang busted in bhilwara
Vehicle thief gang busted in bhilwara

कोटड़ी।

Vehicle thief gang busted पुलिस ने सोमवार को वाहन चोर गिरोह के तीन जनों को गिरफ्तार किया। उनकी निशादेही पर 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई। जिला पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि 16 अगस्त को भजनिया का खेड़ा निवासी गोपाललाल गुर्जर की मोटरसाइकिल चारभुजानाथ मन्दिर के बाहर से चोरी होने का मामला कोटड़ी थाने में दर्ज हुआ।

Vehicle thief gang busted अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उच्चैनिया की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने दबिश देकर कोदूकोटा निवासी शंकर पुत्र लादू कीर व काना पुत्र भंवर कीर तथा लसाडि़या निवासी जगदीश उर्फ पिंटू पुत्र किशन पुरी को गिरफ्तार किया। कोदूकोटा निवासी कमल उर्फ कमलेश गुर्जर फरार है।

यूं किया पर्दाफाश
पुलिस ने पूर्व में चोरी गए वाहन के स्थलों का निरीक्षण किया। सीसी कैमरा फुटेज देखे, मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई और पूर्व के चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की गई।

वारदात का तरीका

आरोपी अस्पताल, मंदिर, बैंक, मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वारदात को अंजाम देते थे। पहले रैकी करते और मास्टरचाबी से मोटरसाइकिल का लॉक खोल लेते थे।

Published on:
20 Aug 2019 02:44 am