भीलवाड़ा

सीए को ऐसा क्यों कहा कि ऑडिट में सावधानी रखना

कंपनी लॉ, बैंक ऑडिट व जीएसटी पर कार्यशाला
less than 1 minute read
Mar 30, 2019
Why CA said that to be careful in the audit in bhilwara
Why CA said that to be careful in the audit in bhilwara

भीलवाड़ा।


दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की शुक्रवार को यहां हुई कार्यशाला में कंपनियों में हुए परिवर्तन, जीएसटी ऑडिट एवं वार्षिक विवरणी तथा बैंक ऑडिट पर विस्तृत चर्चा हुई। रीजनल कौंसिल मेम्बर आईसीएआईए राजेश सिंह सिंह ने कहा कि भारत की वित्तीय व्यवस्था में सीए का बड़ा योगदान है। बैंकिंग व्यवस्था से हर भारतीय जुड़ा हुआ है। ऐसे में सीए अपनी ऑडिट सावधानी करें।

शाखा सचिव दिनेश सुथार ने बताया कि कार्यशाला के पहले सत्र में सीएस वीएस तापडिय़ा ने कंपनी अधिनियम में बदलावों परिवर्तनों की जानकारी दी। जयपुर के सीए यश ढड्डा ने जीएसटी ऑडिट एवं वार्षिक विवरण के बारे में सदस्यों की समस्या व समाधान की जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता सीए अशोक जैथलिया ने की। तृतीय सत्र में मुंबई के अभिजीत सांजगिरी ने आरबीआई की गाइडलाइन बताई। इस सत्र की अध्यक्षता सीए शिव प्रकाश झंवर ने की। शाखा अध्यक्ष सीए आलोक पलोड़ ने बताया कि सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के सदस्य सीए सचिन जैन, बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम एसके बिरानी, प्रदीप सोमानीए, सुनील सोमानी, अरुण काबरा, अमित सेठ, संदीप सिंघवी, राकेश सोमानी का सम्मान किया गया।

मतदान की ली शपथ
सीए सचिन कुमार जैन ने मतदान की शपथ दिलाई। सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली। नवीन कोगटा, निर्भीक गांधी, सोनेश काबरा, अतुल सोमानी आदि उपस्थित थे।

Published on:
30 Mar 2019 11:09 am