भीलवाड़ा

महिलाओं ने ऊकेरे टेटू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 13, 2018
Women wear tattoo in bhilwara
Women wear tattoo in bhilwara

भीलवाड़ा।


अग्रसेन जन्मोत्सव के तहत शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान रक्तदान शिविर के अलावा अग्रवाल महिला मण्डल की ओर से विवाहित व अविवाहित वर्ग में टेटू बनाना, मोबाइल कवर सजाना, चॉकलेट बुके बनाना व मेहंदी-मांडना प्रतियोगिताएं हुई।

मोबाइल कवर प्रतियोगिता में अविवाहित वर्ग में मिताली मानसिंहका प्रथम, दिशा शाह द्वितीय व राधा अग्रवाल तृतीय रही। विवाहित वर्ग में अंतिमा अग्रवाल प्रथम, सपना अग्रवाल द्वितीय स्वीटी अग्रवाल तृतीय रही। मेहंदी में विवाहित वर्ग में कुसुम अग्रवाल प्रथम, पूजा अग्रवाल द्वितीय व रीतु बंसल तृतीय रही। चॉकलेट बुके प्रतियोगिता में मधु अग्रवाल प्रथम, स्वीटी अग्रवाल द्वितीय व निधि अग्रवाल तृतीय रही। टेटू में राधा अग्रवाल प्रथम, रिद्धि शाह द्वितीय व चारूल अग्रवाल तृतीय रही।

१२० यूनिट रक्त संग्रह
अग्रवाल नवयुवक मण्डल की ओर से रामस्नेही ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर हुआ। शिविर में सभी आयुवर्ग के लोगों विशेषकर महिलाओं ने हिस्सा लिया। संयोजक वैभव बिंदल, दिनेश कामलिया, विवेक शाह, रौनक सिंघानिया के प्रयासों से 120 यूूनिट रक्त संग्रह किया गया। रंजन पॉलिस्टर के निर्देशक मोहित भीमसरिया, अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट के बद्रीप्रसाद पंसारी, ललित अग्रवाल, सुरेश पोद्धार, हरीश शाह, कृष्णगोपाल कसंडिया आदि उपस्थित थे।

गरबा नृत्य में उमड़ी महिलाएं
शाम को अग्रवाल उत्सव भवन में डांडिया महोत्सव के अंतिम दिन स्टेडियनुमा पांडाल में बच्चों, युवक-युवतियों व महिला-पुरुषों ने जमकर पांव थिरकांए। विभिन्न आयु वर्गो में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति व वेशभूषा धारण किए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अग्रवाल नवयुवक मण्डल के राहुल जैन, कृष्ण गोपाल मंगल, हरीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।