भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के नेताओं के बारे में यह तथ्य जानकर चौंक जाएंगे आप

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Nov 23, 2018
You will be surprised to know this fact about the leaders of Bhilwara
You will be surprised to know this fact about the leaders of Bhilwara

भीलवाड़ा. विधानसभा चुनाव के तहत निर्वाचन विभाग में दाखिल नामांकन में प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसमें अधिकांश करोड़पति है। कोई खान मालिक है तो कोई बिल्डर या ट्रांसपोर्टर। कई प्रत्याशी खेती भी करते हैं। इस बार चुनाव लड़ रहे अधिकांश नेताओं ने बैंक या अन्य वित्तीय संस्थाओं से बड़ा ऋण ले रखा है। उन्होंने अपनी देनदारी की जानकारी भी दाखिल किए गए नामांकन में दी है। कई प्रत्याशियों ने अपनी पत्नियों के नाम भी ऋण ले रखा है। अधिकांश का हाउस लोन है तो किसी ने अपने व्यापार विस्तार के लिए ऋण ले रखा है। किसी भी नेता का ऋण विवादास्पद नहीं है।
-------
जानिए, किनका कितना है कर्ज
मनसुख गुर्जर पर 1,97,64,760.94, मनीष मेवाड़ा पर 52,60,197.50 व पत्नी पर 1,09,79,774.50, जब्बरसिंह सांखला पर 2,15,140, रामलाल जाट पर 60,84,190 तथा उनकी पत्नी पर 3,75,466 कर्ज है। इसी तरह गोपाल खंडेलवाल पर 1,38,24,599 तथा उनकी पत्नी पर सबसे ज्यादा 32,86,37,854 की देनदारी है। ओमप्रकाश नराणीवाल पर 2,37,51,746 पर व उनकी पत्नी पर 20,46,425 कर्ज है। महावीर मोची पर 12,71,651, गोपीचंद मीणा पर 20,91,197 का कर्ज है। अनिल डांगी पर 3,49,69,568 तथा उनकी पत्नी पर 29,51,655 का कर्ज है। वि_लशंकर अवस्थी पर 3372695 तथा उनकी पत्नी पर 2255095 का कर्जा है। उदयलाल भडाना पर 350000 तथा कालूलाल गुर्जर पर 100000 का कर्ज है। प्रद्युम्नसिंह पर 1,72,57,383.74 तथा उनकी पत्नी पर 3148151 की देनदारी है। सुनील आगीवाल की 4211124 की देनदारी है।

Published on:
23 Nov 2018 08:16 pm