भिंड

भिंड में भीषण हादसा, घर ढहने से कई बच्चे दबे, दो के शव निकाले

Bhind Accident - Children buried due to house collapse in Simaria भिंड Bhind जिले के सिमरिया गांव में यह हादसा हुआ। घर की दीवार ऊपर भरभरा कर वहां खेल रहे बच्चों पर आ गिरी। इसके मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई जबकि 10 साल का एक बच्चा घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
May 17, 2024
Bhind Accident - Children buried due to house collapse in Simaria

Bhind Accident - Children buried due to house collapse in Simaria - एमपी के भिंड में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक घर अचानक ढह गया। आसपास खेल रहे बच्चे इसकी चपेट में आ गए। घर की दीवार ढहने से कई बच्चे मलबे में दब गए। जब तक इन्हें निकाला जाता तब तक बहुत देर हां चुकी थी। हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे एक और बच्चे की हालत भी गंभीर है। जब घर में बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक उनके ऊपर दीवार आ गिरी और वे इसके मलबे में दब गए।

भिंड Bhind जिले के सिमरिया गांव में यह हादसा हुआ। घर की दीवार ऊपर भरभरा कर वहां खेल रहे बच्चों पर आ गिरी। इसके मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई जबकि 10 साल का एक बच्चा घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए रवाना किया। इधर मृतक बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब तीन बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी मकान की दीवार उन पर गिर गई। दीवार के मलबे में दब जाने से दो बच्चियों अल्फिया और निकिता की मौत हो गई। 10 वर्षीय रोहित घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि​ गांव के इशाक खान के घर की दीवार ढहकर वहां खेल रहे बच्चों पर गिर पड़ी। अल्फिया, निकिता और रोहित दीवार के मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने बच्चों को निकालने की कोशिश की लेकिन दोनों बच्चियों को नहीं बचा सके।

लोगों ने आनन फानन में ही मलबे के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाल लिया था लेकिन अल्फिया और निकिता की सांसें थम गई थीं। रोहित को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Updated on:
17 May 2024 02:26 pm
Published on:
17 May 2024 02:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर