भिंड

MP Accident : माता के मंदिर में मत्था टेकने जा रहा था परिवार, टायर फटने से पलटी कार, मची चीख पुकार

Car Overturned Due To Tyre Burst : मध्यप्रदेश के भिंड में कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं। कार में 8 से 10 लोग सवार थे।

less than 1 minute read
May 18, 2024
File Pic : भिंड में कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं।

मध्यप्रदेश के भिंड में भीषण हादसा हुआ है। जिसमें कार का अचानक टायर फटने से महिला की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। एंबुलेंस की मदद की घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बरोही थाना के अंतर्गत हाइवे-719 पर हुआ है। सभी लोग कालिका माता के दर्शन के लिए जा रहे थे।

कालिका माता के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार


जानकारी के मुताबिक, किशन देवी अपने नाती-पोतों के साथ कालिका माता मंदिर वैन से जा रही थी। वैन में 8-10 लोग सवार थे। यह हादसा ग्वालियर-इटावा हाइवे के पास स्थित विरासत होटल के सामने लगभग दोपहर में 1:15 के आसपास अचानक वैन का अगला टायर फट गया। जिससे वैन पलट गई। जिसमें 24 साल की सीमा जाटव की मौके पर ही मौत हो गई।

वैन पलटने से ये लोग हुए घायल


वैन पलटने से तीन वर्षीय काव्या, पांच वर्षीय राशि,सात वर्षीय सौम्या, बीस वर्षीय देवी, तीस वर्षीय मनीष, 44 वर्षीय रमेश और 65 वर्षीय किशन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं किशन देवी और मनीष की हालत देखते हुए उन्हें ग्वालियर के रेफर कर दिया गया है।

Published on:
18 May 2024 06:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर