4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की गोली मारकर हत्या, बचाने आए 11 साल के बेटे को भी सरिया मारे

45 वर्षीय राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर पुत्र मजबूत ङ्क्षसह गुर्जर निवासी सौरा अपने परिवार के साथ गांव के बाहर खेत पर बने मकान में रहता था। मंगलवार को राजकुमार अपने 11 वर्षीय बेटे शिवम के साथ खेत में बरसीन काटने गए थे। शाम करीब सात बजे रूपङ्क्षसह धोबी और लक्ष्मण ङ्क्षसह धोबी निवासी माहों थाना मालनपुर ट््यूबवैल पर आए और राजकुमार से उनके छोटे भाई रामवीर गुर्जर के बारे में पूछा तो राजकुमार ने जानकारी नहीं होने की बात कही।

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Vikash Tripathi

Jan 15, 2026

bhind murder

भिण्ड. मौ थाना क्षेत्र के सौरा गांव में मंगलवार की देर शाम खेत में बरसीन काट रहे युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता को बचाने आए 11 वर्षीय बेटे पर भी सरिया मारकर घायल कर दिया। बेटा किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग आया। आरोपी मृतक के भाई को मारने आए थे। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए एंडोरी, मालनपुर और ग्वालियर में दबिश दी है।

खेत पर बरसीम काट रहा था मृतक

जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर पुत्र मजबूत ङ्क्षसह गुर्जर निवासी सौरा अपने परिवार के साथ गांव के बाहर खेत पर बने मकान में रहता था। मंगलवार को राजकुमार अपने 11 वर्षीय बेटे शिवम के साथ खेत में बरसीन काटने गए थे। शाम करीब सात बजे रूपङ्क्षसह धोबी और लक्ष्मण ङ्क्षसह धोबी निवासी माहों थाना मालनपुर ट््यूबवैल पर आए और राजकुमार से उनके छोटे भाई रामवीर गुर्जर के बारे में पूछा तो राजकुमार ने जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर आरोपी गाली देने लगे। जब राजकुमार ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया। जिससे राजकुमार के सीने में गोली लगी और वह खेत में गिर पड़ा। विवाद के दौरान बेटे शिवम ने पिता को बचाने का प्रयास किया तो लक्ष्मण ने सरिया उसके सिर में मार दिया। जबकि रूपङ्क्षसह ने गोली चलाई तो कारतूस मिस पड़ गया। इस दौरान शिवम वहां से भाग गया। शिवम ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अस्पताल पहुंचाया।
टीआई रघुवीर मीणा ने बताया मृतक राजकुमार के छोटे भाई रामवीर गुर्जर ने दतिया के अतरेंट में हत्या की थी। हत्या के मामले में आठ साल से रामवीर ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद था। इसी दौरान रामवीर की लक्ष्मण और रूपङ्क्षसह धोबी से दोस्ती हुई थी। चार महीने पहले रामवीर जेल से छूटकर आया था। इस दौरान आरोपी अक्सर रामवीर से मिलने सौरा गांव आते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रामवीर और आरोपियों का विवाद हो गया। मंगलवार को आरोपी रामवीर को ही मारने आए थे, लेकिन रामवीर के नहीं मिलने पर उसके बड़े भाई राजकुमार को मौत के घाट उतार दिया।

दोनों आरोपी अभी फरार हैं

आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें लगी हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रघवीर मीणा, टीआइ थाना मौ