World No Tobacco Day: तंबाकू से फैल रहे कैंसर के कहर पर न तो सख्ती हुई और न ही जागरूकता। हर साल मौतें बढ़ रही हैं, पर सिस्टम अब भी नींद में है।
World No Tobacco Day: तंबाकू से शरीर कैंसर के सेल्स को जाग्रत करती है। तेजी से फैल रहे तंबाकू के कहर से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। नतीजन भिण्ड जिले में 89 लोग कैंसर के जहर से जान गंवा चुके हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कोपटा एक्ट और टोबेको कंट्रोल प्रोग्राम के विषय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बता दें जिले में 446 मरीज कैंसर से पीड़ित हैं. इनमें 89 लोगों को तंबाकू चबाने से कैंसर फैला है। वहीं हजारों मरीज ऐसे हैं जो प्राइवेट व दूसरे अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। हर साल बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के प्रभावी कदम अभी तक फीके ही नजर आए हैं। शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। कैंसर जैसी भयंकर महामारी को रोकने के लिए यह दिन समर्पित है, किंतु भिण्ड में इस दिन जागरूकता प्रोग्राम तक आयोजित नहीं किए जाते हैं।
लोगों के शरीर में कैंसर का क्रोनेट जन्म ले लेता है। जिला प्रशासन द्वारा धूमपान व तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए लोगों पर 200 रुपए तक का जुर्माना तय किया गया है। मगर पिछले एक साल में किसी भी व्यक्ति पर जुर्माना नहीं वसूला गया है। पिछली साल जागरूकता से परिवर्तन नजर आया था और लोग तंबाकू के हानिकारक जहर से बचने का प्रयास कर रहे थे। जिले में समाजसेवियों के प्रयास से गांवों में अभियान अवश्य चलाए जा रहे हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन की सक्रियता नजर नहीं आई है।
तंबाकू खाने के साथ लोग धूम्रपान का सेवन करते हैं जो नस्कवामिका के द्वारा भी हाथ से सूंघकर किया जाता है। तंबाकू के सेवन से 12 प्रकार का कैंसर होता है, जिसमें से मानव शरीर में 40 प्रकार के कैंसर एग्जागिरेट तंबाकू से होते हैं। सिगरेट पीने वाले 10 में से 3 लोगों को कैंसर हो जाते हैं। यह कैंसर लंग्स, मुंह, जीभ, गला, लीवर, किडनी सहित शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। तंबाकू के अंदर 70 केमिकल होते हैं।