भिंड

‘मैं पत्रकारिता सिखा दूंगा..मुझसे शादी कर लो’, झांसा देकर लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

MP News: मध्यप्रदेश के भिंड में एक पत्रकार पर पत्रकारिता सिखाने के नाम पर लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।

less than 1 minute read
Jun 02, 2025
प्रतीकात्मक फोटो- AI

MP News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्रकार पर युवती ने पत्रकारिता सिखाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी के द्वारा युवती के न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, बीटीआई रोड निवासी युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले भारौली रोड निवासी दिलीप सिंह सेंगर उसे मिला। युवक ने खुद को तथाकथित पत्रकार बताया। साथ ही युवती को भी पत्रकारिता सिखाने की बात कही। इस पर युवती के परिजन तैयार हो गए। इसके बाद युवक उसे कवरेज के लिए ग्राउंड पर ले जाने लगा। युवती ने आरोप लगाया है कि उसने खुद को कुंवारा बताकर उससे शादी करने का झांसा दिया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, तो उसने विरोध किया।

न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया


आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने तंग आकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद 30 मई को महिला थाने में शिकायत कराई। पुलिस ने जांच की और आरोपी को पकड़कर मोबाइल से अश्लील वीडियो फोटो जब्त किए हैं। रविवार को आरोपी का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Published on:
02 Jun 2025 02:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर