भिवाड़ी

कारोली उद्योग क्षेत्र में भी दीवार नहीं की निर्मित

भिवाड़ी. सलारपुर उद्योग क्षेत्र में रीको की चारदीवारी को तोड़ा गया क्योंकि निजी भूमि पर अवैध भूखंड बेचने वालों के हौंसले बुलंद हैं। रीको उद्योग क्षेत्र के आसपास में रीको की सडक़ों को आधार बनाकर भूखंड बेचने की परंपरा चल रही है। रीको ने करोड़ों रुपए की लागत से सडक़ों का जाल बिछाया है और […]

2 min read
रीको की दीवार तोडक़र विकसित की गई निजी साइट, रीको की सुस्ती का फायदा उठा रहे माफिया

भिवाड़ी. सलारपुर उद्योग क्षेत्र में रीको की चारदीवारी को तोड़ा गया क्योंकि निजी भूमि पर अवैध भूखंड बेचने वालों के हौंसले बुलंद हैं। रीको उद्योग क्षेत्र के आसपास में रीको की सडक़ों को आधार बनाकर भूखंड बेचने की परंपरा चल रही है। रीको ने करोड़ों रुपए की लागत से सडक़ों का जाल बिछाया है और माफिया रीको की सडक़ों को दिखाकर निजी साइट पर भूखंड बेच रहे हैं। कारौली उद्योग क्षेत्र में भी इसी तरह साइट विकसित कर बेची गई हैं। यहां भी माफिया ने एसबीएफ रैपिड और गणपति रॉलिंग्स फैक्टरी के सामने तिराहे पर रीको की दीवार को तोड़ दिया और कई बीघा भूमि में भूखंड काटकर बेच दिए। भूखंड बेचने वालों ने रीको की सडक़ों को ही मुख्य मार्ग बताया। रीको अधिकारियों के आगे दीवार तोड़ दी गई और उन्होंने आज तक कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से उद्योग क्षेत्र में रीको की चारदीवारी के साथ तोडफ़ोड़ का सिलसिला जारी है। रीको अधिकारी अभी भी वहां पर दीवार निर्मित कर रास्ता बंद नहीं कर रहे हैं। इस तरह रीको अधिकारी एक तरह से उद्योग क्षेत्र के आसपास अवैध कब्जे और अतिक्रमण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आने वाले समय में निवेशकों को भुगतना पड़ेगा। उद्योग क्षेत्र की सडक़ें कब्जों का शिकार हो जाएंगी। उनके आसपास आवासीय सोसायटी और नए उद्योग क्षेत्र विकसित हो जाएंगे, सभी का आवागमन रीको की सडक़ों पर होगा। उद्यमियों को फैक्टरी तक आने जाने में मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। अभी तक उद्योग क्षेत्र की सडक़ परिसर के अंदर स्थित फैक्टरी और उनमें आने-जाने वाले वाहनों के लिए डिजायन की गई हैं। उक्त सडक़ों पर आसपास का भार बढऩे पर आवागमन बाधित होगा, उक्त बिंदुओं को लेकर रीको अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सलारपुर निवेशकों के लिए बड़ी पसंद बनकर उभरा है, जिसका फायदा माफिया उठाना चाहता है। यहां एक के बाद एक स्थानों पर सरकारी दीवार को तोडक़र रास्ते बनाने के साथ ही अवैध भूखंड का बेचान किया जा रहा है। उक्त मामले में रीको के अधिकारियों को कॉल और मैसेज किए लेकिन उन्होंने जबाव नहीं दिया।

Published on:
19 Mar 2026 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर