11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबा मोहनराम कॉरिडोर, तीन स्त्रोत से बजट मिलने का इंतजार

भिवाड़ी. काली खोली धाम में बाबा मोहनराम कॉरिडोर की डीपीआर तैयार होने के बाद बजट आवंटन का इंतजार किया जा रहा है। बीडा ने 85 करोड़ की डीपीआर तैयार की, फंड आवंटन के लिए प्रस्ताव पर्यटन विभाग को गत वर्ष 25 अक्टूबर को भेज दिया। करीब साढ़े चार महीने बीतने के बाद भी स्वीकृति नहीं […]

2 min read
Google source verification

भिवाड़ी

image

Dharmendra dixit

image

Dharmendra Dixit

Mar 11, 2026

पर्यटन विभाग और स्मार्ट सिटी से उम्मीद, एनसीआरपीबी को रखा तीसरा विकल्प

भिवाड़ी. काली खोली धाम में बाबा मोहनराम कॉरिडोर की डीपीआर तैयार होने के बाद बजट आवंटन का इंतजार किया जा रहा है। बीडा ने 85 करोड़ की डीपीआर तैयार की, फंड आवंटन के लिए प्रस्ताव पर्यटन विभाग को गत वर्ष 25 अक्टूबर को भेज दिया। करीब साढ़े चार महीने बीतने के बाद भी स्वीकृति नहीं मिली है। दूसरी तरफ उक्त प्रोजेक्ट को लेकर नगर परिषद ने भी स्मार्ट सिटी को प्रस्ताव भेजा है। पूर्व में बीडा ने डीपीआर तैयार कराने के बाद नगर परिषद को प्रस्ताव भेजा था। नगर परिषद ने कलक्टर के जरिए प्रस्ताव स्मार्ट सिटी को भेजा है। इस प्रस्ताव के तहत कॉरिडोर के लिए बजट क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी फंड से लिया जाएगा। आयुक्त मुकेश चौधरी ने बताया कि बाबा मोहनराम कॉरिडोर का काम भी स्मार्ट सिटी में होगा। कलक्टर के जरिए प्रस्ताव जयपुर स्मार्ट सिटी को भेजा जा चुका है। स्मार्ट सिटी ने डीपीआर के लिए टेंडर कर दिए हैं। कंसल्टेंट डीपीआर तैयार करेंगे। स्मार्ट सिटी की ओर से विस्तृत डीपीआर तैयार की जाएगी। प्रदेश सरकार ने बजट में केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर प्रदेश के 16 शहरों को विकसित करने के लिए 900 करोड़ रुपए का कोष देने की घोषणा की थी। उक्त कोष से आगामी तीन वर्ष में क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी तैयार होनी है। क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी में भिवाड़ी को भी शामिल किया गया था। इसके साथ ही एनसीआरपीबी को भी प्रस्ताव भेजने की तैयारी की गई थी।

कॉरिडोर में ये होंगे निर्माण
महाकाल कॉरिडोर उज्जैन, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर वाराणसी की तर्ज पर तैयार होने वाले बाबा मोहनराम कॉरिडोर का खाका तैयार हो चुका है। बीडा ने विकास कार्यों के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई है। डीपीआर के अनुसार 85 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च होंगे। विकास कार्यों में गौरवपथ से काली खोली को जाने वाले रोड का सौंदर्यीकरण होगा। रोड पर डिवाइडर के साथ दोनों तरफ फुटपाथ और हरियाली की जाएगी। काली खोली स्थित बांसुरी धर्मशाला से मंदिर परिसर तक सजावटी लाइट लगाई जाएंगी। प्रसाद और फूलमाला वाले दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग को भी विकसित किया जाएगा। काली खोली में स्थित टूरिज्म पार्क में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए जरूरी कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही बाबा मोहनराम का इतिहास संजोने के लिए म्यूजिम विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने के लिए ओपन पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही कॉमन फैसिलिटी सुविधाएं, जिसमें सार्वजनिक शौचालय, पिंक टॉयलेट और बच्चों के खेलने के लिए परिसर में इंतजाम किए जाएंगे।

उद्योग नगरी के लोक देवता
बाबा मोहनराम उद्योग नगरी भिवाड़ी के लोक देवता है। आमजन की आस्था के प्रतीक है। भक्तों की मान्यता है कि भिवाड़ी उद्योग क्षेत्र को संवारने में बाबा मोहनराम की कृपा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भक्त को यहां दर्शन दिए, जिसके बाद यहां सैकड़ों वर्षों से अखंड ज्योति की पूजा की जाने लगी। यहां पर होली और रक्षाबंधन पर साल में दो बार लक्खी मेला भरता है। मेले में लाखों भक्त काली खोली में अखंड ज्योत के दर्शन करने आते हैं। महाकाल और विश्वनाथ की तरह काली खोली में भी कॉरीडोर तैयार होने से यहां आने वाले भक्तों को अच्छा भक्तिमय वातावरण मिल सकेगा, साथ ही उद्योग नगरी की पहचान धार्मिक नगरी के रूप में भी हो सकेगी। धार्मिक पर्यटन भी विकसित हो सकेगा।