फेमस लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी की कपूर फैमिली के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा…
Neha Singh Rathore: राज कपूर की 100वीं जयंती पर पूरा ‘कपूर फैमिली’ ने ‘पीएम मोदी’ से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी बीच भोजपुरी की चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी की कपूर फैमिली के साथ तस्वीर साझा करते हुए तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर क्या लिखा आइए, जानते हैं।
लोक गायिका नेहा ने सोशल सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मणिपुर के पीड़ितों से मिलने का शुक्रिया सर! देश पर आपका ये एहसान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।’
ऐसा पहली बार नहीं है जब नेहा ने मणिपुर को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। इससे पहले भी नेहा ने कई बार प्रधानमंत्री के मणिपुर में जाने को लेकर इस तरह के प्रश्न खड़े किये हैं। हिंसा के दौरान नेहा नेहा बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वो मणिपुर कब जाएंगे।
इससे पहले राज कपूर की 100वीं जयंती पर हिंदी सिनेमा जगत में उनके अहम योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।"