Bhopal Airport- भोपाल में अप्रेल में डेढ़ लाख से ज्यादा हवाई यात्रियों की उम्मीद मुंबई, दिल्ली के सर्वाधिक हवाई यात्री, मार्च में 1 लाख 45 हजार ने भरी उड़ान
Bhopal Airport- मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। सरकारी प्रयासों का असर भी नजर आ रहा है। राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मार्च के महीने में हवाई यात्रियों की संख्या 1 लाख 43 हजार 621 तक जा पहुंची। भोपाल एयरपोर्ट से मार्च के महीने में कुल 1010 यात्री विमानों ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक समर शेड्यूल शुरू हो चुका है। अप्रेल के महीने में हवाई यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। इस समय गोवा की फ़्लाइट के लिए जबर्दस्त डिमांड है हालांकि यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से दुबई के लिए डायरेक्ट फ़्लाइट है लेकिन अभी इसकी भोपाल से कनेक्टीविटी नहीं कराई गई है।
मार्च के महीने में सर्वाधिक विमान यात्री दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे जैसे शहरों के लिए भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। समर शेड्यूल शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा डिमांड अभी गोवा डायरेकट फ़्लाइट की बनी हुई है। हवाई यात्रियों की डिमांड के बावजूद इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से दुबई के लिए चलने वाली डायरेक्ट फ़्लाइट को भोपाल से कनेक्टीविटी उपलब्ध नहीं कराई है।
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक एयर इंडिया एवं इंडिगो एयरलाइंस समर शेड्यूल में संचालित सभी उड़ानों को आगे भी नियमित रखेंगे। इसके लिए डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन से शेड्यूल मांगा गया है। राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यहां यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अप्रेल में हवाई यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख के पार होने की पूरी उम्मीद है।
भोपाल को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में लगातार विकसित किया जा रहा है। हालांकि यहां से यात्रियों की संख्या कम ज्यादा होती रही है। पिछले साल यानि सन 2025 में जनवरी में भोपाल के राजा भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों की ट्रेवलिंग का नया रिकॉर्ड बना था। उस माह भोपाल एयरपोर्ट से 151139 यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी जो कि तब सबसे बड़ी यात्री संख्या थी। इसके पहले यानि दिसंबर 2024 में भी भोपाल एयरपोर्ट पर 150946 यात्रियों का मूवमेंट दर्ज किया गया था।